शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

पड़ोसी देश और भारत

पाकिस्तान, बंग्लादेश और भारत पाकिस्तान एक ऐसा देश जिसमें सेना और सत्ता में बैठे हुक्मरानों की मौज रहती है जबकि अधिकांश आवाम भुखमरी के कगार पर रहता है। पाक सेना से त्रस्त बलूचिस्तान, पीओके अपनी आजादी की मांग करते रहते हैं। पाकिस्तान की सेना उनपर बहुत ज्यादा जुल्म ढहाती है। पाकिस्तान में जो भी सत्ता पर काबिज होता है फिर अगले टर्म में वह जेल में होता है। यही पाकिस्तान की नियति है। भृष्टाचार से कोई अछूता नहीं रहता। आज दुनिया मे पाकिस्तान को एक आतंकी देश के रूप में जाना जाता है। बंग्लादेश जो कभी पाकिस्तान का हिस्सा था उसके पाकिस्तान से अलग होने के बाद से वह तरक्की के रास्ते पर चल निकला था। परंतु हाल की घटनाओं ने बंग्लादेश को भी पाकिस्तान की राह पर चलने वाला कट्टरपंथी देश की सूची में आ गया है। सत्ता परिवर्तन की लहर में वहां रह रहे हिंदुओ पर अत्याचार ने सम्पूर्ण विश्व का ध्यान बंग्लादेश की ओर गया है। सभी ने वहां हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार की निंदा की है। अभी भी वहां हिंदुओ पर अत्याचार रुका नहीं है। भारत एक ऐसा देश जहां सर्व धर्म समभाव की भावना रहती है, लेकिन भारत के कुछ राज्यो में कट्टरपंथी ताकते इस भावना में फ्लीता लगा रही हैं। बंग्लादेश से आये लाखों की संख्या में रोहिंग्या देश के कई राज्यो में बस गए हैं। भारत मे फैले भृष्टाचार के कारण उनके राशनकार्ड, आधार कार्ड भी बन जाते हैं। ये रोहिंग्या देश की सुरक्षा में बाधक हैं। देश को इनसे खतरा है। लेकिन कुछ राज्य इन्हें अपना वोट बैंक बनाकर रखते हैं। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। इसलिए हम सभी को भी देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लगा दे इस बात की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl