शनिवार, 22 जुलाई 2023

75 करोड़ पौधे रोपें जाएंगे

75 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य लखनऊ, प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पूरे प्रदेश भर में तीन हज़ार करोड़ रुपये व्यय कर 75 करोड़ पौधे रोपने का प्लान बनाया है। सहारनपुर जनपद में इस वर्ष 34 लाख पौधे रोपे जायेंगे। जनपद की पांचों तहसील में एक लाख 63 हज़ार पौधे रोपण का लक्ष्य मिला है। सरकारी-गैरसरकारी स्तर पर पौधा रोपण के लिये सर्वे कर स्थान चिन्हित कर लिये गये हैं। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के कारण ही बरसात में पहाड़ दरक रहे हैं, ज़लज़ले आ रहे हैं। प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा भुगत रहा है इंसान। पेड़ इंसान के साथी होते हैं। पेड़ हमारी जरूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ भूमि कटाव को रोकने में सहायक होते हैं। पेड़ धरती में जल का संरक्षण करते हैं। पेड़ो से पहाड़ो को मजबूती मिलती है। लेकिन इंसान का लालच इन सब बातों पर भारी पड़ रहा है। पौधरोपण तो प्रतिवर्ष होता है। लेकिन जरूरी यह है कि पौधरोपण किये गये पौधों में से बचते कितने पौधे हैं। हर वर्ष सरकारें भारी भरकम राशि व्यय करती है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है की हम सब भी रोपें गये पौधों की जानकारी रखें एवं उनकी देखभाल में सहयोग करें। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें