रविवार, 1 जनवरी 2023

नववर्ष मंगलमय हो

नववर्ष 2023 मंगलमय हो प्रत्येक दिन, महीना, साल किसी के लिये अच्छा तो किसी के लिये बुरा हो सकता है। सब अपना- अपना भाग्य भोगते हैं। फिर भी सामाजिक स्तर पर सभी को यह भावना भानी चाहिये की आने वाला नया साल सबके लिये सुख- शान्ति- सम्रद्धि लाये। पिछला साल अनेक मायनो में बेहतर ही रहा। पिछले 2 साल कोरोना में एवं गतवर्ष विश्वस्तर पर युद्ध मे बीत जाने के बावजूद भारत मे माहौल ठीक ही रहा। वर्तमान में भी विश्व मंदी की चपेट में है उस हिसाब से भारत की अर्थव्यवस्था काफी संतोषजनक है। सुरक्षा परिषद और G-20 समूह की अध्यक्षता के साथ भारत मोदीजी के नेत्तरव में विश्व गुरु बनने की ओर है। सम्पूर्ण विश्व मोदीजी की नीतियों से प्रभावित है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है की हमारे देश के विपक्षी दल हर कार्य के विरोध में लगे रहते हैं।जबकि उनके पास कोई एजेंडा भी नही है जो भारत के लिये उपयोगी हो। पड़ोसी देशों की हालत ठीक नहीं है। चीन अपनी हरकतों से बाज़ नही आ रहा है। लेकिन अब यह भारत पुराने वाला भारत नहीं है। चीन को मुंहतोड़ जबाब दिया जा रहा है। मोदीजी के नेतृत्व में कोरोना काल से अब तक 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, मुफ्त वैक्सीन लगाई गई है। यह कोई साधारण बात नहीं है। गड़करीजी के नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। रेलवे सेक्टर में नई- नई रेल चल रही हैं। डिफेंस सेक्टर में सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है। अब सेना पहले की तरह बेबस नहीं है। यानी कि प्रत्येक सेक्टर में बहुत कार्य हो रहे हैं। देश के विकास के लिये हम सभी को सरकार का साथ देना चाहिए। किसी गलत कार्य को गलत कहें लेकिन अच्छे कार्य की भी आलोचना देशहित में नहीं होती। सबके लिये नया साल 2023 मंगलमय हो। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें