मंगलवार, 3 अक्तूबर 2023

भारत / इंडिया

*इण्डिया v/s भारत* *भारत में गाँव है,गली है, चौबारा है,इण्डिया में सिटी है, मॉल है,पंचतारा है।* *भारत में घर है,चबूतरा है, दालान है,इण्डिया में फ्लेट है, मकान है।* *भारत में काका है,बाबा है, दादा है,दादी है,इण्डिया में अंकल-आंटी की आबादी है।* *भारत में खजूर है,जामुन है, आम है,इण्डिया में मेगी है, पिज्जा है,छलकते जाम है।* *भारत में मटके है,दोने है, पत्तल है,इण्डिया में पोलिथीन, प्लास्टिक,बाटल है।* *भारत में गाय है,घी है,मक्खन है,कंडे है,इण्डिया में चिकन है, बिरयानी है,अंडे है।* *भारत में दूध है,दहीं है,लस्सी है,इण्डिया में विस्की,कोक, पेप्सी है।* *भारत में रसोई है,आँगन है, तुलसी है,इण्डिया में रूम है, कमोड की कुर्सी है।* *भारत में कथड़ी है,खटिया है, खर्राटे है,इण्डिया में बेड है, डनलप है,करवटें है।* *भारत में मंदिर है,मंडप है, पंडाल है,इण्डिया में पब है, डिस्को है,हाल है।* *भारत में गीत है,संगीत है, रिदम है,इण्डिया में डांस है,पॉप है,आइटम है।* *भारत में बुआ है,मोसी है, बहिन है,इण्डिया में सब के सब कजिन है* *भारत में पीपल है,बरगद है, नीम है,इण्डिया में वाल पर पूरे सीन है।* *भारत में आदर है,प्रेम है, सत्कार है,इण्डिया में स्वार्थ है, नफरत है,दुत्कार है।* *भारत में हजारों भाषा है, बोली है,इण्डिया में एक अंग्रेजी बड़बोली है।* *भारत सीधा है,सहज है,सरल है,इण्डिया धूर्त है,चालाक है, कुटिल है।* *भारत में संतोष है,सुख है,चैन है,इण्डिया बदहवास,दुखी, बेचैन है।* *क्योंकि भारत को देवों ने संतों ने वीरों रचाया है,इण्डिया को लालची अंग्रेजों ने बसाया है।* *मैं भारत हूँ,भारत में रहना चाहता हूँ,अपनी संतानों को भी भारत ही देना चाहता हूँ।* *🙏⚘️सादर जय जिनेन्द्र जी⚘️🙏*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें