मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

ट्रम्प नमस्ते /मोदीजी बड़ी लकीर
February 25, 2020 • सुनील जैन राना • राजनीति
विश्व के सुपर पावर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पारिवारिक भारतीय दौरा किसी भी तरह साधारण नहीं है। ट्रम्प के इस भारतीय दौरे में भारत की संस्कृति और विरासत की अमिट छाप ट्रम्प परिवार को यादगार रहेगी। गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में अभूतपूर्व स्वागत ,साबरमती के गांधी आश्रम में चरखे से सूत काटना या फिर आगरा में ताजमहल  के दीदार से अभिभूत होना भारत दर्शन के विभिन्न पहलुओं की महत्ता को दर्शाता है।
ट्रम्प का मोदीप्रेम सर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि ट्रम्प ने मोदीजी को एक कठोर सौदेबाज़ तक बता दिया जिससे यह प्रतीत होता है की देशहित में मोदीजी किसी के भी आगे झुकने वाले नहीं हैं। ट्रम्प ने आतंकवाद और पाकिस्तान का जिक्र करना जरूरी समझा और दुनिया को यह बता दिया की पाकिस्तान ही आतंकवाद को पनाह दे रहा है। अमेरिका भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के समूल नाश को कटिबध्द है।
ट्रम्प के भारतीय दौरे से भारत ने क्या खोया क्या पाया कुछ ऐसे डिबेट टीवी के सभी चैनलों पर चल रही है। इसका निष्कर्ष भी जल्दी ही सामने आ जायेगा। लेकिन विश्व के पटल पर आज यह बात परम् सत्य बन गई है की मोदीजी आज एक बड़ी लकीर बन गए हैं। मोदीजी की लकीर तो शायद उतनी ही बड़ी है जितनी थी लेकिन उनकी लकीर के आगे विश्व के बड़े राष्ट्राध्यक्षो की लकीर छोटी प्रतीत हो रही है। मोदीजी की सोच ,मोदीजी का जज्बा आज दुनिया देख रही है। 
भारत देश सदैव शांति का दूत रहा है। विश्व में बढ़ते आतंकवाद के कारण भले ही भारत भी हथियारों की दौड़ में आगे दौड़ रहा हो लेकिन यह भी सच है की भारत ने कभी भी किसी के साथ ज्यादती नहीं की। पड़ोसी देश द्वारा आतंकी गतिविधियों के कारण अब मोदीजी ने नई नीति अपनाई है *हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं * अब इस नीति पर अम्ल हो रहा है और बड़बोला पाकिस्तान अपनी औकात में आ गया है। ट्रम्प का यह दौरा भारत के लिए बहुत मायने रखता है। कुल मिलाकर भारत एक बार फिर भारत महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। * सुनील जैन राना *

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोना