रविवार, 2 जून 2024

फिर से मोदी सरकार

एक बार फिर से मोदी सरकार भारत मे सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ रहे हैं। सभी एग्जिट पोलो में एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ 360 से 400 सीट मिलने के अनुमान लगायें जा रहे हैं। इसमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है लेकिन राजनीति के महानायक नरेन्द्र मोदीजी तीसरी बार पुनः भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे इसमें कोई संदेह नज़र नही आ रहा है। इंडिया गठबंधन अभी भी इन एग्जिट पोल को फर्जी करार दे रहा है। एग्जिट पोल में गठबंधन को 140 सीट पर सिमटता दिखाया गया है। देश की जनता ने गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। इनके नेताओ के अनर्गल बोल, आपस की तनातनी इन्हें ले डूबी। कांग्रेस की बात करें तो राहुल गांधी के नेतृव में कांग्रेस को धरातल में पहुंचाने का कार्य राहुल गांधी ने कर दिया है। उनकी न्याय यात्रा से उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। उनकी बातें, उनकी समझ जनता की समझ से बाहर ही रही। उनके उल्टे- सीधे बोल का जनता में मज़ाक ही बना है। उनके पूर्ण न होने वाले वायदे जैसे गरीब महिलाओं के खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपये जनता को मज़ाक ही लगे। सच भी है, इतनी भारी भरकम राशि देने की बात करना बिना सोचे समझे ठीक नहीं है। खटाखट- खटाखट जैसे शब्द उनका मजाक ही उड़ाते रहे। हिन्दू बहुसंख्यक देश मे सिर्फ एक वर्ग विशेष की बात करना गठबंधन को भारी पड़ गया। सही बात तो यह है की अब गांधी परिवार के कारण कांग्रेस जीवित है वरना कांग्रेस के नेतागण आपस मे ही लड़ कर बिखर जायेंगे। लेकिन यह भी सत्य है की जिस भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है वह वहां के नेताओ के कारण है न की गांधी परिवार के कारण। जनता ने हर बार की तरह इस बार भी मोदीजी के कार्यो को वोट दिया है। आज मोदीजी के नेतृव में देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है। देश ही नहीं विदेशों में भी मोदीजी का डंका बज रहा है। आज मोदीजी विश्व गुरु जैसे बने हुए हैं। प्रत्येक छोटा- बड़ा देश मोदीजी की नीतियों की प्रशंसा कर रहा है। अब आने वाले वर्षों में देश मे चहुंगति से विकास होगा। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl