शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

नया भारत

बदलाव दिखाई नहीं देता विपक्ष को एक दशक में देश मे अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं। लेकिन विडम्बना यह है की सत्ता से बाहर बैठे नेतागण सिर्फ आलोचना में ही लगे रहते हैं। याद करिये जब कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी होती थी और सेना कुछ नहीं कर पाती थी। देश मे आतंकी घटनाएं होती रहती थी। जगह-जगह यही एलान होता रहता था की किसी लावारिस वस्तु को न छुएं, सीट के नीचे बम हो सकता है। सेना के पास लड़ने को हथियार नहीं होते थे, यहांतक की बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं होती थी। जब देश मे 40 करोड़ रुपयों के लिये देश का सोना गिरवी रख दिया जाता था। ये सब बातें भुलाने वाली नहीं हैं। मोदीजी के एक दशक में देश मे बहुत बदलाव आयें हैं। नोटबन्दी कर पाकिस्तान को भिखारी बना दिया। कश्मीर से धारा 370 हटा दी, तीन तलाक खत्म किये। देश मे गड़करी जी ने सड़को का जाल बिछा दिया। घर-घर शौचालय बनें, हर घर नल से जल योजना चल रही है। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। नये-नये अस्पताल बन रहे हैं। 75 से अधिक नये एयरपोर्ट बनाये गये हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। यह सब बातें आसान नहीं हैं। भव्य राम मंदिर बन रहा है। नया संसद भवन बन गया है। वार मैमोरियल, कर्तव्यपथ, स्टूचु ऑफ यूनिटी आदि अनेक भारत का गौरव बताने वाली चीजें बनाई गई हैं। जो देश को गौरान्वित करती हैं। मेक इन इंडिया के तहत अब देश मे उद्योगों को बढ़ावा मिला है। जो हथियार पहले विदेशों से मंगाए जाते थे अब उनमें से काफी देश मे ही बनने शुरू हो गये हैं। यही नहीं भारत देश से हथियार विदर्शो को निर्यात किये जा रहे हैं। यह सब होना सरल बात नहीं है। कोरोना काल मे देश मे ही वैक्सीन विकसित कर देशवासियों को मुफ़्त में लगाना साथ ही विदेशों को भी वैक्सीन भेजना बहुत बड़ी बात है। अब तक 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसकी कीमत 8 खरब रुपये से ज्यादा होती है। देश की जनता को इन सब बातों के बारे में सोचना चाहिये। सिर्फ नेताओं के बहकावे में आकर अपने वोट को व्यर्थ नहीं करना चाहिये। विपक्ष बेरोजगारी का रोना रोता है तो देश मे बढ़ती जनसंख्या के कारण सबको नॉकरी न पहले कभी मिली थी न ही आगे कभी मिल सकती है। लेकिन कोई खाली बैठा भी दिखाई नहीं देता, सभी काम मे लगे हैं। महंगाई बढ़ी है तो आमदनी भी बढ़ी है। आज छोटी नॉकरी वाला भी बाईक से आता जाता है। विश्व मे भारत की जय जयकार हो रही है। बड़े-बड़े देश के नेता मोदीजी को अपना नेता मान रहे हैं। यह सब एक आदर्शवादी नेता, दूरदृष्टि वाले नेता, सबका भला चाहने वाले नेता मोदीजी का ही ओरा है, यह नया भारत है। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें