रविवार, 14 अगस्त 2022

स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी का अमृत महोत्सव @ 75 ऐसा पहली बार हो रहा है की घर- घर तिरंगा, हर घर तिरंगा शोभायमान हो रहा है पूरे देश मे। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर में आज़ादी के अमृत महोत्सव की धूम मची है। सड़को पर तिरंगा यात्रा जगह - जगह निकाली जा रही है जिसमें भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। सड़को पर बाईक रैली, स्कूलों में देशभक्ति के कार्यक्रम, मंदिरों-मस्जिदों-गुरुद्वारों पर शान से तिरंगा लहराया जा रहा है। आज़ादी के अमृतकाल मे देश आगे बढ़ रहा है। सम्पूर्ण विश्व मे भारत का डंका बज रहा है। भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की झोली में पहली बार 22 सवर्ण सहित 61 पदक आये हैं। अन्तरिक्ष से भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई संदेश मिला है। यह सब जीती-जागती-जागरुक भारतीय मोदी सरकार की उपलब्धि भी कहे तो अतिशयोक्ति न होगी। हमें इस पावन दिन स्वाधीनता संघर्ष में अपने प्राणों के बलिदान करने वाले वीरो, स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं भूलना चाहियें जिनकी वजह से आज हम आज़ादी से साँस ले रहे हैं साथ ही 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषका में जिन्होंने अपने प्राण गवाएं उन्हें भी नमन है। जो अपना घर बार समेत सबकुछ छोड़कर आते समय उनके दिलों पर क्या बीत रही होगी यह अनुमान लगाना भी आसान नहीं है। इन सबके स्वाभिमान, साहस और संघर्ष को भी प्रणाम करते हैं। भविष्य में भी हम सब देश की गरिमा,अस्मिता को शिरोधार्य रखने में कोई कसर न छोड़ेंगे ऐसा प्रण करते हैं। आज के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं आज़ादी का अमृत महोत्सव अमर रहे ऐसी भावना भाते हैं। सुनील जैन राना सहारनपुर 247001

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोना