रविवार, 10 सितंबर 2023

G 20 शिखर सम्मेलन

ऐतिहासिक G 20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली, मोदीजी के नेतृव में G 20 शिखर सम्मेलन में बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत। सर्वसम्मति से जारी हुआ घोषणापत्र। G 20 का नया सदस्य बना अफ्रीकी यूनियन। सम्मेलन में आये सभी विदेशी मेहमान भारतीय मेहमानबाजी एवं भारतीय संस्कृति देखकर गदगद हुए। शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज में राष्ट्रपति मुर्मू एवं प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से मेहमानों की आगवानी की। देश की सांस्कृतिक विरासत कोणार्क के सूर्य मंदिर का चक्र एवं नालन्दा विश्वविद्यालय की पृष्ठभूमि मंच पर शोभायमान होकर प्राचीन भारत का संदेश दे रही थी। शिखर सम्मेलन में घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं पर सर्वसम्मति से मोहर लगी। स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ाने के लिये वैश्विक जैव ईंधन का आगाज़ किया गया इसके लिये एक गठबंधन की घोषणा की गई। दुनिया भर की पुरानी समस्याओं को नये समाधान से सुलझाने की बात की गई। G 20 सेटेलाइट मिशन लांच करने का प्रस्ताव रखा गया जिससे आपस मे सभी देश जुड़ सकें। मोदीजी ने रूस- यूक्रेन युध्द के बारे में कहा यह सदी युद्ध की सदी नहीं है। यह सदी तो विश्व कल्याण के लिये आपस में सहयोग कर साथ चलने और आगे बढ़ने की सदी है। मोदीजी ने कहा की रूस- यूक्रेन युद्ध बन्द होना चाहिये, शांति स्थापित होनी चाहिये। किसी भी आपस के विवाद का हल बातचीत से निकाला जाना चाहिये। परमाणु हथियारों की धमकी देना हितकर नहीं है। शिखर सम्मेलन में चीन की विस्तारवादी नीति को गहरा झटका लगा। बिना चीन का नाम लिये चीन की नीतियों का खंडन किया गया। भारत- पश्चिम एशिया- यूरोप के बीच एक सम्पर्क गलियारे को शीघ्र लॉन्च करने की घोषणा की गई। मुक्त व्यापार समझौते को भारत व बिट्रेन आगे बढ़ाएंगे, केंक्टिविटी में जापान भी सहयोग बढायेगा। भारत की अध्यक्षता में हो रहा शिखर सम्मेलन भारत की कामयाबी के द्वार खोलेगा। दुनिया के विकसित- विकासशील देशों के साथ मिलकर काम करने से बहुत सी नई उपल्बधि के साथ देश को आगे बढ़ाने के बहुत से कार्य होंगे। जलवायु परिवर्तन के खतरों से धरती को बचाने के लिये कार्बन उत्सर्जन में कमीं लाने के लिए जैविक ईंधन के इस्तेमाल पर आम सहमति बनाई गई। 55 देशों के समूह का अफ्रीकी संघ G 20 का नया सदस्य बना। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें