शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

कांग्रेस बचाओ यात्रा

राहुल गांधी की कांग्रेस जोड़ो यात्रा कांग्रेस के युवराज कांग्रेस को धरातल में पहुंचा कर पुनः कांग्रेस को जोड़ने के लिये भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। अभी उनकी यात्रा 18 दिन केरल में रहेगी फिर अन्य राज्यों की तरफ आगे बढ़ेगी। केरल में भारत जोड़ो यात्रा को व्यापक समर्थन मिल रहा था लेकिन अब धीमा होता जा रहा है। बात तो तब है जब गैर कांग्रेस शासित राज्यो में जनता उनका सम्मान करें। इधर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं उधर गोवा में कांग्रेस ही टूट गई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में गुलाम अली आज़ाद जिन्होंने अपना जीवन कांग्रेस के लिये समर्पित कर रखा था राहुल गांधी के बचपने के कारण पार्टी छोड़ गए हैं। आज़ाद ने बहुत प्रमुखता से राहुल गांधी पर ऐसे आरोप लगाए हैं जो एकदम सही हैं। राहुल गांधी ने कॉग्रेस की बखिया उधेड़ कर रख दी है। इस समय कांग्रेस दिशाहीन है और राहुल गांधी गलतियों पर गलतियां किये जा रहे हैं। कांग्रेस में इस समय वरिष्ठ नेता परेशान हैं। कार्यकर्ताओ को सही दिशा दिखाने वाला कोई नेता नहीं है। राहुल गांधी अपनी मनमानी कर कांग्रेस को चला रहे हैं। अहम बात आज भी यह है की मीडिया से बोलते हुए राहुल गांधी कोई अच्छा सन्देश नहीँ दे पा रहे हैं। वही घिसी पिटी बातें की मैं नरेंद्र मोदी से डरता नहीँ हूँ। भाई कौन कह रहा है आपको पीएम से डरने के लिये। उधर विपक्ष के नेता बने नीतीश कुमार भावी पीएम बनने के सपने देखने लगे है। जिनको जी भर कोसते थे अब उसी के गले लग लिये। सत्ता के लालची नीतीश बिना बीजेपी के असमर्थ नेता है। जिस विपक्ष को वे साथ लेने निकले हैं उन्हें पता नहीँ इसमें पीएम के कितने दावेदार हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असल मे टूटती कांग्रेस में जान फूंकने और कोर्ट में चल रहे मुकदमे से ध्यान भटकाने की यात्रा दिखाई दे रही है। यात्रा में 60 होटल जैसे कमरे नुमा ट्रक , 40 हज़ार की टीशर्ट, 14 हज़ार के जूते आदि बाते कांग्रेस पर ही भारी पड़ने वाली हैं। अभी तो केरल है जब यूपी जैसे राज्यों में जाएंगे तब पता चलेगा राहुल गांधी की योग्यता का। सही बात तो यह है की जब तक कॉग्रेस में गांधी परिवार से बाहर का कोई योग्य अध्यक्ष नहीँ बनेगा तब तक कांग्रेस का टूटना जारी रहेगा। यदि गहलोत जैसे को अध्यक्ष बना दिया तो भी कांग्रेस जुड़ नहीँ पाएगी। लगता है 150 दिन में राहुल गांधी भारत को जोड़े या न जोड़े पर इतने में रही सही कांग्रेस भी जुड़ी रह जाये तो बहुत बड़ी बात होगी। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोना