रविवार, 28 जनवरी 2024

सत्ता की भूख

सत्ता की भूख का समीकरण समझने के लिए राजनीति में कथित पलटूराम लेकिन किस्मत के धनी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से समझ सकते हैं। जो खेला करने में माहिर हैं। लालू एंड संस् से खेला कर एनडीए के साथ जुड़कर स्तीफा देकर सपथ ग्रहण कर फिर से नये सीएम बन गये। राजनीति में कुछ भी होना सम्भव है। दुश्मन का दुश्मन दोस्त और दोस्त- दोस्त दुश्मन बन जाते हैं। ये सब जुमले बिहार में सच हो रहे हैं। बिहार में सत्ता की भूख के कारण समीकरण बैठाने को नीतीश ने लालू की आरजेडी से नाता तोड़कर मोदीजी की एनडीए से नाता जोड़कर पुनः सीएम बन गये। यह सच है की एक सही आदमी गलत आदमियों के साथ बहुत लंबे समय तक साथ नहीं रह सकता। यही वजह बिहार की राजनीति में हो रही थी। नीतीश कुमार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप नहीं है लेकिन लालू एंड संस् सदैव भृष्टाचार के आरोपो से घिरे ही रहते हैं। ऐसे में सही आदमी कब तक बर्दाश्त करता। इसी का नतीज़ा टूट का कारण बना। बिहार का विकास भी नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर ही कर सकते हैं। भृष्टाचारियो के साथ मिलकर नहीं कर सकते। 1600 करोड़ का पुल बना और गिर गया। इसपर कोई कुछ नहीं बोला। गठबंधन जो 900 करोड़ के संसद भवन पर हंगामा कर रहा था उसका एक भी सदस्य 1600 करोड़ के पुल के बनने से पहले ही गिर जाने पर नहीं बोला। दरअसल सबका एक ही उद्देश्य है मोदी सरकार को हटाओ। देश के विकास का नक्शा किसी के पास नही है। गठबंधन में सभी घटक दल सता की भूख के समीकरण खोजने में लगे हैं। सुनील जैन राना

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

सिखलैंड की लड़ाई

अगर आप को इसके बारे नहीं पता तो आप अपने इतिहास से बेखबर है। आपने "ग्रीक सपार्टा" और "परसियन" की लड़ाई के बारे मेँ सुना होगा ...... इनके ऊपर "300" जैसी फिल्म भी बनी है .... . पर अगर आप "सारागढ़ी" के बारे मेँ पढोगे तो पता चलेगा इससे महान लड़ाई सिखलैँड मेँ हुई थी ...... बात 1897 की है ..... नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर स्टेट मेँ 12 हजार अफगानोँ ने हमला कर दिया ...... वे गुलिस्तान और लोखार्ट के किलोँ पर कब्जा करना चाहते थे .... . इन किलोँ को महाराजा रणजीत सिँघ ने बनवाया था ..... इन किलोँ के पास सारागढी मेँ एक सुरक्षा चौकी थी ....... जंहा पर 36 वीँ सिख रेजिमेँट के 21 जवान तैनात थे ..... ये सभी जवान माझा क्षेत्र के थे और सभी सिख थे ..... 36 वीँ सिख रेजिमेँट मेँ केवल साबत सूरत (जो केशधारी हों) सिख भर्ती किये जाते थे ....... ईशर सिँह के नेतृत्व मेँ तैनात इन 20 जवानोँ को पहले ही पता चल गया कि 12 हजार अफगानोँ से जिँदा बचना नामुमकिन है ....... फिर भी इन जवानोँ ने लड़ने का फैसला लिया और 12 सितम्बर 1897 को सिखलैँड की धरती पर एक ऐसी लड़ाई हुयी जो दुनिया की पांच महानतम लड़ाइयोँ मेँ शामिल हो गयी ..... एक तरफ 12 हजार अफगान थे ..... तो दूसरी तरफ 21 सिख ....... यंहा बड़ी भीषण लड़ाई हुयी और 600-1400 अफगान मारे गये और अफगानोँ की भारी तबाही हुयी ..... सिख जवान आखिरी सांस तक लड़े और इन किलोँ को बचा लिया ........ अफगानोँ की हार हुयी ..... जब ये खबर यूरोप पंहुची तो पूरी दुनिया स्तब्ध रह गयी ......ब्रिटेन की संसद मेँ सभी ने खड़ा होकर इन 21 वीरोँ की बहादुरी को सलाम किया ..... इन सभी को मरणोपरांत इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट दिया गया ....... जो आज के परमवीर चक्र के बराबर था ...... भारत के सैन्य इतिहास का ये युद्ध के दौरान सैनिकोँ द्वारा लिया गया सबसे विचित्र अंतिम फैसला था ...... UNESCO ने इस लड़ाई को अपनी 8 महानतम लड़ाइयोँ मेँ शामिल किया ...... इस लड़ाई के आगे स्पार्टन्स की बहादुरी फीकी पड़ गयी ...... पर मुझे दुख होता है कि जो बात हर भारतीय को पता होनी चाहिए ...... उसके बारे मेँ कम लोग ही जानते है .......ये लड़ाई यूरोप के स्कूलोँ मेँ पढाई जाती है पर हमारे यंहा जानते तक नहीँ ........ साभार

बुधवार, 17 जनवरी 2024

भारत / इंडिया

*भारत में गाँव है,गली है, चौबारा है,इण्डिया में सिटी है, मॉल है,पंचतारा है।* *भारत में घर है,चबूतरा है, दालान है,इण्डिया में फ्लेट है, मकान है।* *भारत में काका है,बाबा है, दादा है,दादी है,इण्डिया में अंकल-आंटी की आबादी है।* *भारत में खजूर है,जामुन है, आम है,इण्डिया में मेगी है, पिज्जा है,छलकते जाम है।* *भारत में मटके है,दोने है, पत्तल है,इण्डिया में पोलिथीन, प्लास्टिक,बाटल है।* *भारत में गाय है,घी है,मक्खन है,कंडे है,इण्डिया में चिकन है, बिरयानी है,अंडे है।* *भारत में दूध है,दहीं है,लस्सी है,इण्डिया में विस्की,कोक, पेप्सी है।* *भारत में रसोई है,आँगन है, तुलसी है,इण्डिया में रूम है, कमोड की कुर्सी है।* *भारत में कथड़ी है,खटिया है, खर्राटे है,इण्डिया में बेड है, डनलप है,करवटें है।* *भारत में मंदिर है,मंडप है, पंडाल है,इण्डिया में पब है, डिस्को है,हाल है।* *भारत में गीत है,संगीत है, रिदम है,इण्डिया में डांस है,पॉप है,आइटम है।* *भारत में बुआ है,मोसी है, बहिन है,इण्डिया में सब के सब कजिन है* *भारत में पीपल है,बरगद है, नीम है,इण्डिया में वाल पर पूरे सीन है।* *भारत में आदर है,प्रेम है, सत्कार है,इण्डिया में स्वार्थ है, नफरत है,दुत्कार है।* *भारत में हजारों भाषा है, बोली है,इण्डिया में एक अंग्रेजी बड़बोली है।* *भारत सीधा है,सहज है,सरल है,इण्डिया धूर्त है,चालाक है, कुटिल है।* *भारत में संतोष है,सुख है,चैन है,इण्डिया बदहवास,दुखी, बेचैन है।* *क्योंकि भारत को देवों ने संतों ने वीरों रचाया है,इण्डिया को लालची अंग्रेजों ने बसाया है।* *मैं भारत हूँ,भारत में रहना चाहता हूँ,अपनी संतानों को भी भारत ही देना चाहता हूँ।* *🙏⚘️सादर जय जिनेन्द्र जी⚘️🙏*