शुक्रवार, 30 जून 2017



चीन धमकी दे रहा भारत को
---------------------------------

मोदीजी की अमेरिका यात्रा और ट्रम्प से दोस्ती के चलते

चीन बौखला रहा है और बौखलाहट में भारत को धमकी

दे रहा है की भारत 1962 का युद्ध भूल गया क्या ?

आज चीन एक ताकतवर देश है जबकि भारत अभी अनेक

समस्याओं से जूझ रहा है। चीन में सरकार की हकूमत

चलती है जबकि भारत में सरकार के कार्यो का विरोध

होता है। चीन में जातिवाद की समस्या नहीं है जबकि भारत

जातिवाद की समस्याओं से घिरा है। चीन में मुस्लिम समुदाय

काफी संख्या में रहता है लेकिन सरकार के दबाब में। यहाँ

तक की चीन में अक्सर मुसलमानों को दाढ़ी रखने ,बुर्का

पहनने ,सड़को पर नमाज पढ़ने ,मस्जिदों में लाउड स्पीकर

लगाने आदि बातो पर पाबंदी लगा दी जाती है जबकि भारत

में लोकतंत्र  चलते सभी मजहबों को लगभग खुली छूट है।

सबसे बड़ी और अहम बात यह है की भारत में सरकार और

सेना को कुछ भी गलत कहने की  खुली छूट है जिसके कारण

भारत में बाहरी दुश्मनो से ज्यादा देश में ही दुश्मनों की फौज

है। जिनका कार्य सरकार के कार्यो का विरोध करना और सेना

पर पथराव करना है। इस कार्य में देश की ही कई राजनितिक

पार्टियां उनका साथ देती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

 इन सब बातों के बाद भी आज का भारत 1962 का भारत नहीं

है। आज का भारत किसी भी समस्या का समाधान करने या

मुकाबला करने में सक्षम है। सबसे बड़ी बात यह भी है की आज

कोई भी देश दूसरे देश पर आक्रमण नहीं कर सकता। UNO में

ऐसी कई संधियाँ होती हैं जिन्हे सभी देशों को मानना पड़ता है।

यह भी महत्वपूर्ण बात है की आज मोदीजी ने सारे विश्व में भारत

का नाम रोशन कर रखा है। अधिकांश देश मोदीजी के साथ हैं।

ऐसे में किसी की क्या मज़ाल जो भारत को धमकी दे।

भारत कभी भी किसी से गलत बात या गलत आचरण नहीं करता

बल्कि पाकिस्तान जैसे अदने देश चीन की शह पर और खुद चीन

भी समय समय पर आतंकी कार्यवाही या दादागिरी पूर्ण भाषा बोलते

हैं। यह ठीक नहीं है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।



गुरुवार, 29 जून 2017



टमाटर महंगे हो गए G
--------------------------

बहुत गज़ब हो गया है। देश के कुछ शहरों में

टमाटर महंगे हो गए। ऐसा कुछ मिडिया गला

फाड़ फाड़ कर चिल्ला रहा है।

पिछले काफी समय से आलू -प्याज -टमाटर

अपने निम्न स्तर यानि 5 से 10 रूपये किलो बिक

रहे थे। तब मिडिया चुप था।

समस्या मिडिया की नहीं है। मिडिया का कार्य तो

यही है की *हर रोज -नई खोज * समस्या तो यह

है की अनाज-फल-सब्जी आदि महंगी हो जाए तो

जनता की परेशानी और यदि सस्ती हो जाए तो

किसान को हैरानी।

यही समस्या इस समय देश में मुँह बाये उभर रही

है। सरकारी -गैर सरकारी स्तर पर इसका कुछ

समाधान भी दिखाई नहीं दे रहा है। किसान मर

रहा है -आत्महत्या कर रहा है। इस पर देश में

जगह -जगह आगजनी -आंदोलन भी हो रहे हैं।

सरकार से किसानों का कर्ज माफ़ कराया जा

रहा है।

लेकिन फल-सब्जी -अनाज के मूल्य निर्धारण की

नीति बननी चाहिए। किसान को उसकी फ़सल का

उचित मूल्य मिलना ही चाहिए। सारा मुनाफा अक्सर

बिचौलिये खा जाते हैं।

बड़ा किसान तो जमींदार के जैसा पैसे वाला होता है।

लेकिन छोटा किसान अक्सर कर्ज में दबा परेशान ही

रहता है। बड़े किसान को बैंक से लोन आसानी से मिल

जाता है जबकि छोटे किसान को जल्दी लोन नहीं मिलता।

बड़ा किसान लोन न चुकाए तो उसका कुछ नहीं बिगड़ता

जबकि छोटे किसान को लोन न चूका पाने पर बैंक वाले

उसे परेशान कर देते हैं। उसके ओजार उठा ले जाते हैं।

किसानों की आत्महत्या का एक कारण यह भी है।

जय जवान -जय किसान का नारा फिर से बुलन्द होना

चाहिए। क्योकि दोनों से ही देश की आन -बान -शान है।

जय हिन्द -जय भारत। 

मंगलवार, 27 जून 2017



मोदीजी की विदेश यात्रा
---------------------------

मोदीजी विदेश यात्रा पर हैं। अमेरिका में ट्रम्प से हुई

उनकी मुलाकात कई मायनों में अहम है। हालांकि

ट्रम्प का मिज़ाज ओबामा जैसा नहीं है। फिर भी ट्रम्प

ने अपने चुनावों से अब तक मोदीजी को अपना मित्र

ही बताया है।

मोदीजी की यात्रा के दौरान ट्रम्प ने पाकिस्तान में रह

रहे सलाउद्दीन को ग्लोबली आतंकी घोषित कर यह

भी जता दिया है की ट्रम्प पाकिस्तान में पल रहे आतंक

के विरुद्ध हैं। लेकिन ये कुछ बड़े विकसित देश हर बात

को अपने फायदे के तराजू में तोल कर बोलते हैं।

ये सभी विकसित देश हथियारों के सौदागर हैं और सदैव

अन्य किसी भी देश की सहायता के बदले अपने हथियार

बिकने चाहिए। हथियार तभी बिकेंगे जब किन्ही देशों में

आपस में संबन्ध ठीक नहीं होंगे।

बस यही बात इन बड़े देशों की दोस्ती के आड़े आती है।

मोदीजी को बहुत सावधानी से दोस्ती निभानी होगी। इनसे

हथियार खरीदते रहना होगा। तभी ये बड़े देश मदद करेंगे। 

शुक्रवार, 23 जून 2017



विपक्ष बनाम विरोध करना
------------------------------

लगता है विपक्ष का कार्य सत्तापक्ष की हर बात का विरोध

करना ही है। इसी विरोध के कारण आज बीजेपी भी संकट

में है।

कांग्रेस के समय में लाये जा रहे Gst का बीजेपी ने विरोध

किया था। अब यही Gst बीजेपी के गले की हड्डी बन गया

है। देश भर का व्यापारी परेशान है। सरकार की कोई

तैयारी नहीं हैं। नियम -कानून कठिन हैं। 2 % व्यापारी

भी कम्प्यूटर नहीं रखते।

समस्या यह भी है की सरकार विदेशो की तर्ज पर कानून

बना देना चाहती है ,लेकिन अभी भारत में इंफ़्रास्ट्रक्चर

बाल्य अवस्था में ही है। नेट चलता नहीं ,बैंको तक के

सरवर डाउन रहते हैं। ऐसे में स्पीड से कार्य कैसे होगा ?

देश का अधिकांश व्यापारी वर्ग बीजेपी के साथ है ,लेकिन

अब लगता है जल्दी विद्रोह पर उतर आएगा।