शुक्रवार, 4 मार्च 2022

रूस- यूक्रेन युध्द क्यो?

रूस- यूक्रेन युद्ध क्यों? रूस - यूक्रेन युद्ध चल रहा है। समझ मे नही आ रहा कि इस युद्ध का नतीजा क्या निकलेगा? यदि रूस इस युद्ध को जीत जाता है तो ही क्या होगा? फिलहाल दोनों तरफ से बमबारी जोर शोर से चल रही है। रूस परमाणु हमले करने की फिराक में है। जिसके विरोध स्वरूप 36 देशों में रूस के लिये हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही यूरोपियन देशों ने रूस पर अनेको पाबंदियां लगा दी हैं। मोदीजी के नेत्तरव में भारत दोनों देशों के बीच तठस्थ बना हुआ है। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को वापस भारत लाने में भारतीय जहाज लगे हुए हैं। लगता है यह युद्ध लम्बा खीचेगा क्योकि दोनों देश पीछे हटने को तैयार नही हैं। युद्ध मे इन दोनों देशों को क्या हासिल होगा यह तो पता नही है लेकिन इसका असर पूरे विश्व पर बहुत बुरा पड़ने वाला है। भारत मे तेल गैस के दाम बहुत बढ़ जाएंगे। इनके बढ़ते ही सभी वस्तुओं के दामो में भी बहुत तेजी आ जायेगी। सम्पूर्ण विश्व मे इसके दूरगामी परिणाम बहुत भयानक हो सकते हैं। सुनील जैन राना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें