मंगलवार, 27 नवंबर 2018



https://www.facebook.com/jeevrakshakendra



श्री दया सिंधु जीव रक्षा केंद्र
चिलकाना रोड ,सहारनपुर -247001 (उ प्र )

पिछले लगभग ६० सालों से संस्था असहाय बीमार पशु पक्षियों का निःशुल्क उपचार करती है। सड़क पर घायल
पशु पक्षी को सिर्फ संस्था में पहुंचा दें बाकी का कार्य संस्था करती है। असहाय पशु पक्षी का उपचार ,खाना पानी ,रहने की व्यवस्था एवं देखभाल संस्था करती है। अनेक कुत्ते जिनपर गाड़ी चढ़ जाती है पसलियां आदि टूट जाती हैं उनके बाकि के जीवन तक उनका उपचार ,खाना पानी ,देखभाल संस्था के कर्मचारी करते हैं।

श्री दिगंबर जैन बाल बोधनी सभा द्वारा संचालित यह संस्था जीव दया के कार्यो के लिए दूर दूर तक प्रशिद्ध है।
सैंकड़ो कबूतर जो लकवा ग्रस्त आते हैं अनेक बचा लिए जाते हैं। जो यहां मस्ती से रहते हैं। जिसका कोई नहीं
उसके लिए यह संस्था उपलब्ध है

मै सुनील जैन राना  लगभग पिछले २० सालों से संस्था की देखरेख करता हूँ और संस्था का संयोजक हूँ। चाहता
हूँ लोगो में जीव दया की भावना बलवान हो और सड़क पर घायल बीमार पशु पक्षी के प्रति दया भाव रखते हुए
उसका उपचार करें या संस्था में पहुंचाने की कृपा करें।

संस्था द्वारा नगर में जगह जगह पशु प्याऊ भी बनवाये गए हैं जिनसे बोझा ढोने वाले मूक पशु पानी पीकर अपनी
प्यास बुझाते हैं। रास्ते में पानी उपलब्ध हो तो पशु मालिक भी अपने पशु को पानी पिला ही देता है। चाहता हूँ
प्रत्येक राज्य -नगर -शहर -देहात -गांव में ऐसे पशु प्याऊ बनवाये जाएँ। यह बहुत पुनीत कार्य है। सरकार के
पशु पालन विभाग को भी इस और ध्यान देना चाहिए।

अहिंसा परमोः धर्म * जियो और जीने दो * धन्यवाद  * सुनील  जैन राना - संयोजक 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खाना खराब कब होता है?

What do you say about this?? इटरनल फ़ूड 😐 कुछ दिन पहले यूट्यूब पर देखा की एक महिला ने दशकों से मैकडॉनल्ड का बर्गर और फ्रेंच फ्राइज एक डब्ब...