बुधवार, 1 मार्च 2017




                          उप्र चुनाव -बयानबाज़ी
                          --------------------------

उप्र में चुनावों का आखिरी दौर चल रहा है। बढ़ चढ़ कर बयानबाज़ी

हो रही है। मोदी विरोध को दिलजले भी दिल मिला रहे हैं। सपा-बसपा

के बयान विकास की बात कम, बीजेपी को रोकने के लिए ज्यादा हैं।

27 साल जंगलराज का नारा देने वाली कांग्रेस ,जंगलराज वालो से ही

जा मिली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बयान तो सिर्फ मोदीजी

की आलोचना से ही प्रेरित होते हैं।

युवराज कह रहे हैं की मोदीजी ने सिर्फ अमीरों का विकास किया है।

गरीबो के कल्याण के लिए उन्होंने कुछ नही किया। वे खुद यह भूल

जाते हैं की अमीर -गरीब की खाई तो पिछले 65 सालों में कांग्रेस के

राज में ही बढ़ी है। कांग्रेस के राज में ही  देश में एक चौथाई

जनता भूखे पेट क्यों रही ?

मोदीजी भी अपने 5 साल का लेखा जोखा देंगे। तभी उसपर कुछ कहना

न्याय संगत होगा। 60 साल के गड्ढे 3 साल में भरने आसान नही हैं। सबसे

बड़ी बात यह है की ऊपरी स्तर पर बिना भ्र्ष्टाचार बड़ी -बड़ी योजनाये

बन रही हैं और कार्य हो रहा है। अगले 10 साल में देश काफी आगे बढ़

जाएगा ,ऐसा दिखाई दे रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कांग्रेस का हिंदुत्व विरोध

हिंदुत्व का विरोध क्यों करती है कांग्रेस? हिंदुस्तान में रहकर हिंदुओ का विरोध क्यों कर रही है कांग्रेस? राहुल गांधी कहते हैं मैं किसी हिंदु...