शनिवार, 30 मार्च 2024
स्वाध्याय
*स्वाध्याय से लाभ*
⭕ आकुलता कम करने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ दुख कम करने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ सुखी होने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ सम्यक दर्शन प्राप्त करने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕शांत रहने का उपाय
*👉🏽स्वाध्याय*
⭕ शीतल रहने का उपाय *
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ सरल और सहज रहने का उपाय 👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ धार्मिक विवादों से निकलने का उपाय 👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ मान कषाय से बचने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ पाप कर्मों से बचने का उपाय
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ वस्तु स्वरूप समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ जीव अजीव की पहचान समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *निरोगी रहने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *रोग आ भी जाए तो उस स्थिति में जीने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *व्यापार एवं नौकरी आदि में नुकसान हो जाए तो उस परिस्थिति से मानसिक रूप से बाहर निकलने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ शरीर और आत्मा को भिन्न समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ मिले हुए संयोग स्त्री, पुत्र, बच्चे, मकान, जमीन, जायजाद, वैभव, धन आदि के माध्यम से बंधने वाले कर्मों के बंधनों से छुड़ाने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *व्यवहार और निश्चय के अंतर को समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *जिनको कभी हम पाप नहीं समझते थे उस पुण्य और पाप का अंतर को समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *अपने किसी ईष्ट परिवार जन का वियोग हो जाए , उस स्थिति में रहने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ अपने पराये का और स्वयं का बोध करने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ मिथ्यात्व से छुटने और छुड़ाने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ पूर्व में बंधे हुए कर्मों से छूटने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *नए कर्म ना बंधे उससे बचने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕सच्ची जिनवाणी को समझने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
*⭕ मैं स्वयं भगवान आत्मा हूं , स्वभाव से शांत रहने वाला भगवान ही हूं , भगवान के समान निराकुल सिर्फ जानने देखने वाला ही हूं , अभी पर्याय दृष्टि से भिन्न हूं परंतु मेरा स्वभाव यही है स्वयं को भगवान जानने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
⭕ *सिद्ध अवस्था तक पहुंचाने का उपाय*
👉🏽 *स्वाध्याय*
🙏🙏🙏
गुरुवार, 28 मार्च 2024
शनिवार, 23 मार्च 2024
केजरीवाल गए जेल
केजरीवाल का सच से सामना
अन्ना हज़ारे के आंदोलन से निकला एक पतला दुबला एक सरकारी अफसर। जिसने भ्र्ष्टाचार पर लंबे-लंबे भाषण देकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसने अपने बच्चों की कसमें खाकर पद पर बैठकर किसी भी प्रकार की सुख सुविधा, गाड़ी, बंगला लेने से मना किया।
केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर काबिज होकर भी भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध बड़ी-बड़ी बातें करते रहे। लेकिन भ्र्ष्टाचार के आरोपो में उनके मंत्री जेल जाते रहे। इसी बीच उन्होंने अपने लिये करोड़ो की लागत से एक शीशमहल भी बनवा लिया। उन्होंने जोड़तोड़ की राजनीति का विरोध किया लेकिन खुद गठबंधन में शामिल हो गए। सैंकड़ो पन्नो के सबूत जो कांग्रेस के विरुद्ध लेकर आये थे उन्ही के साथ मिल गए। जिस ईडी पर आरोप लगाते थे की वह कांग्रेस पर कार्यवाही नहीं करती आज उसी ईडी पर उंगली उठा रहे हैं।
अपने भाषणों में सबको चोर बताने वाले केजरीवाल बहुत चतुर दिमाग के धनी हैं। भ्र्ष्टाचार कहाँ, कैसे होता है यह सब जानते हैं। इसी कारण उन्होंने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा। सदैव दूसरों के कंधों पर बंदूक चलाना जारी रखा।
कोई कितना भी शातिर हो यदि गलत किया है तो कभी न कभी शिकंजे में आ ही जाता है। यही केजरीवाल के साथ हुआ। 22 मार्च 2024 को केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया गया। अब उन्हें सच से सामना करना ही होगा। विपक्ष अक्सर केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाता है। लेकिन विपक्ष यह नहीं सोचता की ईडी बिना सबूतों के किसी को जेल नहीं भेज सकती। यदि कोई बेदाग है तो न्यायालय से उसे न्याय जरूर मिलेगा।
सुनील जैन राना
रविवार, 17 मार्च 2024
नाई का बिल
💠 *दाढ़ी मात्र रु.10/-* 💠
----------------------
विद्युत वितरण कंपनी में सेवारत
एक अधिकारी दाढ़ी बनवाने
एक सैलून में गये और
सैलून में लगे बोर्ड को पढ़ने लगे. 😗
👉 दाढ़ी --------- ₹.10/-
👉 ब्लेड अधिभार. ₹. 2/-
👉 उस्तरा भाड़ा .. ₹. 3/-
👉 क्रीम ---------- ₹. 5/-
👉 कैंची भाड़ा -- ₹. 3/-
👉 कुर्सी भाड़ा -- ₹.10/-
👉 लोशन -------- ₹. 7/-
👉 पाउडर ------- ₹. 5/-
👉 नेपकिन भाड़ा. ₹. 5/-
--------------------------------
योग ......... ₹. 50/-
--------------------------------
बोर्ड पढ़कर अधिकारीजी बोले :--
तुम तो कमाल करते हो यार ..!!
दाढ़ी मात्र १० रु. लिखकर
अन्य दूसरे छुपे खर्चे जोड़कर
ग्राहकों को 'लूटते' हो ?
😉 सैलून स्वामी : --
मेरे द्वारा इस बोर्ड पर शुद्ध हिन्दी में
और सुपाठ्य बड़े अक्षरों में
स्पष्ट लिखने से मेरे काम पर
टिप्पणी कर रहे हो साहब .?
और आपकी
महावितरण कंपनी में सालों से
उपभोक्ताओं के साथ "महाछल"
जारी है , उसका क्या ?
👉 स्थायी प्रभार
👉 विद्युत प्रभार
👉 विद्युत वहन प्रभार
👉 ईंधन समायोजन प्रभार
👉 विद्युत शुल्क
👉 विद्युत बिक्री कर,
👉 ब्याज,
👉 अन्य प्रभार
👉 चालू विद्युत देयक,
👉 पूर्व बकाया
👉 समायोजित राशि
👉 बकाया ब्याज राशि
👉 कुल बकाया राशि
👉 कुल देयक राशि
.... पूर्णांक देयक...
अब आप ही बतायें....
ऐसे विद्युत बिल पर आज तक
कितने लोगों ने आपत्ति जताई ?
और..... 🚶
महावितरण अधिकारी
दाढ़ी बनवाये बिना ही लौट गये.
🎯
आम उपभोक्ताओं की
आँखें खुलने तक शेयर करें.
👉 ( बदलाव फिर भी नहीं होगा. )
जब तक जनता लुट जाने को तैयार है ,
तब तक
"महावितरण कंपनी" की लूट जारी है.
💠 जागो...! ग्राहक जागो...!! 💠
🔔
●/
/▌ Copied
/ \
शनिवार, 16 मार्च 2024
नकली दवा का कारोबार
नकली दवाई, आतंकवाद जैसी कार्यवाही
देश में नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले माफिया सक्रिय हैं। उन्हें इस बात से कोई सरोकार नहीं की उनके इस कुकृत्यों से लोगों की जान भी जाती है। उन्हें तो सिर्फ धन कमाने की आपदा है फिर चाहे कुछ भी हो। इस माफिया गिरोह में नकली दवाई बनाने वाला, उससे दवाई लेकर बेचने वाला, दवाई खरीदने वाले अस्पताल के कर्मचारी- डॉक्टर आदि सभी जिम्मेदार हैं। जिस जगह दवाई बन रही है उस जगह के ड्रग अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। नकली दवाई- इंजेक्शन आदि का इस्तेमाल आतंकवाद जैसी कार्यवाही है। जिसमे न जाने कितने लोगों की जान चली जाए।
नकली दवाई का कारोबार आपस मे मिलीभगत के कारण फलफूल रहा है। नकली दवा बनाने वाला, बनवाने वाले से लेकर सीधे अस्पताल के डॉक्टर- कर्मचारी का आपस मे गठबंधन ही नकली दवा के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। कैंसर जैसी बीमारी के मरीज को कैंसर की नकली दवा दी जायेगी तो सोचो मरीज का क्या हाल होगा। वह तो बेचारा पहले ही केंसर जैसी बीमारी से मरनासन्न पड़ा है ऊपर से उसे मिल रही है नकली दवा- इंजेक्शन।
समझ मे नहीं आता कि इन नकली दवाई- इंजेक्शन बेचने, बनाने, इस्तेमाल करने वालो के भी तो बीबी- बच्चें होते होंगे। इन लोगो को ऊपर वाले कि लाठी से डर नहीं लगता। कल को इनके परिवार में ऐसी बीमारी आये और उन्हें नकली दवाइयां मिले और बच न पाएं तब उन्हें कैसा लगेगा?
सरकार को इस विषय मे बहुत कठोर कदम उठाने चाहिए। प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले के सम्बंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देने चाहिये। दरअसल सबको सब पता होता है। इसलिये कोई फैक्ट्री में चैकिंग को नहीं जाता। फिर फैक्ट्री वाला चाहे नकली दवा बनाये या असली। अनेको डॉक्टर अपना साल्ट बताकर बहुत सस्ती दवाई बनवाकर उस पर बहुत ज्यादा प्रिंट छपवा कर अपने मरीजो को देते हैं। पता नहीं उनकी पैसे की भूख कब शांत होगी?
नकली दवाई- इंजेक्शन आदि बनाने वाले को, बनवाने वाले को, इस्तेमाल करने वाले अस्पताल के डॉक्टर- कर्मचारियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन पर रासुका लगनी चाहिये। यह तो आतंकवाद जैसी कार्यवाही है।
सुनील जैन राना
गुरुवार, 14 मार्च 2024
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


