रविवार, 30 अप्रैल 2017



हाइकु
--------

अपना दर्द
खुद ही भुगतना
कोई और क्यों
------------------

गम न कर
फ़रियाद तो कर
न्याय मिलेगा
-------------------

शनिवार, 29 अप्रैल 2017




हाइकु 
--------

डरना मत
आने तो दे उसको
क्या कर लेगा 
--------------------

करोड़ीमल 
करोड़पति न थे 
सिर्फ नाम था 
---------------------

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017



सुकमा और कश्मीर में सेना पर हमलें
-------------------------------------------

बहुत विडंबना की बात है की सुकमा और कश्मीर में लगातार

सेना के कैम्पों पर हमले हो रहे हैं जिसमें हमारे जवान मारे जा

रहे हैं।

हमारा देश दोनों जगह के आतंकियों का सफाया करने में सक्षम

है तो फिर क्यों हमारी सरकार और सेना कड़े कदम नहीं उठाती ?

कब तक हमारे जवान यू ही धोखे से मारे जाते रहेंगे ?

अब बहुत हो चुका है ,अब बयानबाज़ी नहीं बल्कि ठोस कार्यवाही

का समय आ गया है। सरकार व सेना को अब इन्हे नेस्तनाबूद कर

देना ही चाहिये। 

बुधवार, 26 अप्रैल 2017



दिल्ली mcd चुनावों के बाद कांग्रेस
---------------------------------------

दिल्ली के mcd चुनावों में बीजेपी की प्रचण्ड जीत और

केजरीवाल की करारी हार ,कांग्रेस का डूब गया जहाज।

दिल्ली के पिछले चुनावों में सारे दलों ने मोदीजी को हराने

के लिए केजरीवाल को वोट दिलवा दिया। केजरीवाल को

लगा की बस अब तो मैं ही पन्सारी। 26 महीने के कार्यकाल

के बाद ही दिल्ली की जनता ने उन्हें उनकी ओकात बता दी।


अब रही बात कांग्रेस की तो यहाँ भी बुरा हाल है। नतीजे आते

ही महासचिव कामत ने इस्तीफा दे दिया। चुनाव प्रभारी माकन

भी धीरे से सभी पदो से निकल लिए। शीला दीक्षित भी नाराज

बताई जा रही हैं। कुछ नेता चुनाव से पहले निकल लिए थे कुछ

अब निकलने की तैयारी में हैं।


अभी तक तो कांग्रेस को डूबता जहाज बताया जाता था लेकिन

अब तो बताया जा रहा है की डूब गया जहाज कांग्रेस का।

राहुल गाँधी गायब हैं मिडिया की नजरो से। बताया जा रहा है की

राहुल गाँधी अब मोदीजी का तिलिस्म तोड़ने के लिए सुपर 40

बनाने की जुगत में लगे हैं।


बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी है। मोदीजी -अमित शाह

के नेत्तृत्व में देश भर में बीजेपी की जीत का जलवा कायम है। 

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017



500 -1000 के पुराने नोट
-----------------------------

मोदी सरकार ने 500 -1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद कर दिया है।

अब बहुतायत में सरकार के पास पुराने नोट एकत्रित हो गए हैं। अब इनका

क्या होगा ?

सरकार की तरफ से कभी कभी बयान आते हैं की इनका उपयोग कैसे होगा ?

मेरी समझ में यह बात आती है की पुराने नोटों से कलाकृतियाँ बनाई जायें।

जैसे अशोक चक्र ,ऐतिहासिक इमारतों जैसी कलाकृति ,गांधीजी -पटेल -बोस -

भगतसिंह आदि देशभक्तों की स्टैचू।

ऐसी कलाकृतियाँ जब इन पुराने नोटों से बनेंगी तो इनके चाहने वाले भी बहुत

मिल जायेंगे। सरकार को इनकी बिक्री से बहुत अच्छा राजस्व प्राप्त हो सकता

है। आम के आम गुठलियों के दाम।