गुरुवार, 13 मार्च 2025

फर्जी कार्ड

फर्जी कार्डो का गोरखधंधा 
देश मे फर्जी कार्ड यानि राशन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि को गोरखधंधा दशकों से चल रहा है. फिर भी क्या कारण है की सरकारें इस फर्जी कार्य पर अंकुश नहीं लगा पाई. 
फर्जी कार्ड देश की सुरक्षा के लिए खतरा होते हैँ. अभी हाल ही मे मोदीजी ने बताया की 5 करोड़ फर्जी राशन कार्ड बने हुए थे जिन्हे बंद किया गया. मतलब साफ है की भ्र्ष्टाचार का बोलबाला था. खुद भी खाओ ओरो को भी खिलाओ. यही चल रहा था दशकों से. अक्सर सुनने मे आता रहा है  की 2000रूपये मे आधार कार्ड बन जाता है. पहचान पत्र भी बन जाता है. इसी कारण देश मे रोहिंग्या और बंग्लादेशी घुसपेठियो की भरमार हो गई है. लेकिन हद की बात तो यह है की देश की राजधानी दिल्ली और उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ मे फर्जी पासपोर्ट भी धड़ल्ले से बन रहे हैँ. 
हाल ही में नई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह को धर दबोचा. इस गिरोह के द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाकर अपराधियों और गैंगस्टर को देश से बाहर भेजा जाता था.
जरा सोचिये कितनी बड़ी साज़िस का काम है यह. यह तो सरासर देश विरोधी कृत्य है. ऐसा कार्य करने वालो को तो पुलिस के द्वारा थर्ड डिग्री की सेवा कराकर आजीवन कारावास में डाल ही देना चाहिए. 
किसी भी प्रकार का फर्जी वाड़ा देशहित में नहीं होता है. यह देश की अर्थव्यवस्था एवं डेमोग्राफी के लिए घातक होता है. हम सभी को भी अपने आस पास के लोगों पर और इस प्रकार के कार्ड बनाने वालो पर निगाह रखनी चाहिए.

फर्जी कार्ड देशहित में नहीं

बुधवार, 12 मार्च 2025

आज़ाद होंगे ब्लूच

पाकिस्तान में ब्लूच विद्रोहियों द्वारा कवेटा से पेशावर जा रही ट्रैन को पटरी से उतार कर हाई जैक कर 20पाकिस्तानी सैनिको की हत्या कर दी एवं बाकि सभी को बंधक बना लिया.
इस हमले की जिम्मेदारी बलुचीस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली है. उन्होंने 182 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाने का दावा किया है. दरअसल बलुचीस्तान के लोग पाकिस्तान की सेना से इस कदर सताये हुए हैं की अब् वे बलुचीस्तान को पाकिस्तान के चंगुल से छुड़ाकर आज़ाद होना चाहते हैं.

मंगलवार, 11 मार्च 2025

एयर इंडिया की लापरवाही

पूर्व सरकारी उपक्रम एयर इंडिया सदैव हज़ारो करोड़ के घाटे में रहा, लेकिन जबसे टाटा ने उसे खरीदा है वह घाटे से मुनाफे में ले आये. इससे कुछ सरकारी महकमों में निठल्ले पन और लापरवाही दिखाई देती है. अक्सर विपक्ष सरकार पर सरकारी उपक्रम बेचने का आरोप लगा देता है लेकिन वह इस सच्चाई को नहीं जानना चाहता की उपक्रम क्यों बेचा.

एयर इंडिया से सरकार को प्रतिवर्ष हज़ारो करोड़ का नुकसान हो रहा था. उसे बेचने से नुकसान बचा और बेचकर रकम मिली. 
जबसे टाटा ने इसे खरीदा  है तब से इसका रखरखाव कर वे इसे घाटे से मुनाफे में ले आये. लेकिन अभी भी उनको बहुत कुछ कटना बाकि रह गया है. पिछले दिनों हमारे कृषि मंत्री जो इतने सीधे हैँ की साधन से श्रेणी में ही यात्रा कर लेते हैं. लेकिन दुर्भाग्य वश उनकी ही सीट सही नहीं थी ऐसा उन्होंने इल्जाम लगाया. यह बहुत बड़ी बात है.

अभी कल ही के समाचार में एयर इंडिया के विमान में स्तिथ 12 में से 11 टॉयलेट काम ही नहीं कर रहे थे. ऐसा होना तो बहुत गलत बात है. ऐसे तो टाटा का एयर इंडिया अपनी टाटा वाली साख पर धब्बा लगा देगा.