मंगलवार, 3 अगस्त 2021

निजता का सम्मान करें ------पोर्न

 निजता का सम्मान करें ----पोर्न 

राज कुंद्रा पोर्न केस मेंउनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने अपील की है की बच्चो के लिए हमारी निजता का सम्मान करें। शिल्पा शेट्टी ने * मेरा बयान *नामक लेख में अपील की है की यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले से जुडी कई अफ़वाए और आरोप लगाये जा रहे हैं। हम कई तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं। सोशल मिडिया पर इस मामले को उछाला जा रहा है। हम कानूनी उपायों का सहारा लेकर जल्दी इस मामले को निपटा देंगे। 

उपरोक्त बयान पोर्न मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा की पत्नी जानी मानी हीरोइन शिल्पा शेट्टी के हैं। पोर्न मामले में पति  के पकड़े जाने पर बच्चों की दुहाई देने वाली शिल्पा शेट्टी को अपने बच्चो के आलावा समाज के बच्चो के बारे में भी सोचना चाहिए था जो बच्चे आज मोबाईल पर पोर्न फिल्में देखकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा तो हो नहीं सकता की शिल्पा शेट्टी को अपने पति के कार्यो का पता न हो। सूत्रों के अनुसार पोर्न फिल्मों की कमाई की धनराशि उनके खाते में भी जमा पाई गई है। 

कैसी विडंबना है की कभी बच्चो की पहुंच से दूर मोबाईल रखा जाता था आज हर बच्चे के पास अपना मोबाईल है। कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हैं , बच्चो को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। अब ऐसे में बच्चे मोबाईल पर कुछ भी देख सकते हैं। पोर्न फिल्में बच्चो का भविष्य खराब कर सकती हैं, इन पर पूरी तरह से पाबंदी होनी चाहिए।राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को जैसे अपने बच्चो की चिंता है वैसे ही समाज के प्रत्येक बच्चे की भी चिंता करते तो पोर्न फिल्में न बनाते। पोर्न फिल्म बनाना -दिखाना -बेचना यह सब अपराध ही तो है। देश की युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ ही तो है।        * सुनील जैन राना * 

रविवार, 1 अगस्त 2021

पीओके चुनावो में धांधली

 पीओके यानि पाकिस्तान के कब्जे वाला गुलाम कश्मीर। हाल ही में पीओके में पाकिस्तान द्वारा चुनाव कराए गए जिसमे सरासर धांधली की गई।पीओके समेत पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इमरान सरकार पर सत्ता के दुरूपयोग का इल्जाम लगाते हुए कहा है कि इमरान सरकार ने सत्ता और सेना के बल पर चुनावो में बेईमानी से बहुमत प्राप्त किया है।पीओके की जनता इस बहुमत के खिलाफ सड़को पर उतर आई है।आपको बता दें कि गुलाम कश्मीर में कथित विधानसभा में 53 सदस्य हैं जिनमे से 45 सीट पर प्रत्यक्ष तरीके से चुनाव होता है।इसमें से 25 सीटों पर इमरान खान की पार्टी के सदस्यों के जीतने का दावा किया गया है।जिसका पीओके में भारी विरोध है।यही नही इसपर पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान सरकार को नोटिस भी दिया है।


भारत ने भी इमरान सरकार को दो टूक शब्दों में इन चुनावों को फर्जी बताते हुए जल्दी ही पीओके खाली करने को कहा है।साथ ही कड़े शब्दों में गुलाम कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए तत्काल प्रभाव से भारत को सौपने को कहा है।इन कथित चुनावो में पीओके की जनता ने भारत के साथ जाने के पक्ष में नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग्सए थे।


इन सब बातों को देखते हुए भारतीय कश्मीर की अवाम को पता चल गया होगा कि वे भारत के साथ कितने सुरक्षित हैं।पाकिस्तान में महंगाई, बेरोजगारी,लूटमार चरम पर है।आटे, दाल,सब्जियों के भाव आसमान पर हैं।इससे भी ज्यादा बुरा हाल पीओके का है जहां पाकिस्तानी सेना उनपर बहुत अत्याचार भी करती है।भारतीय कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को भी यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि अब  उनकी मनमानी खत्म हो गई है।भारतीय कश्मीर में अब आम जनता को सरकारी सुविधाएं मिल रही है।स्कूल,कॉलेज नियमित खुल रहे हैं।जनता बहुत खुश हैं।