शनिवार, 5 अगस्त 2017



श्री वेंकैया नायडू उप राष्ट्रपति बनें
-------------------------------------

देश में उप राष्ट्रपति पद के हुए चुनावों में

श्री वेंकैया नायडू विजयी हुए।

उप राष्ट्रपति  पद हेतु बीजेपी /NDA से

श्री नायडू खड़े हुए थे एवं कांग्रेस /UPA से

श्री गोपाल कृष्ण गांधी खड़े हुए थे। कुल

771 वोट थे जिसमें से श्री नायडू को 516

वोट मिले और श्री गांधी को 244 वोट मिले।

     श्री वेंकैया नायडू जी को उप राष्ट्रपति

बनने पर हार्दिक शुभ कामनायें।


बहुत खेद की बात है की यदि एक आम आदमी

सही से वोट ना डाल पाए या गलती कर दे तो

कोई खास बात नहीं होती लेकिन हमारे निर्वाचित

सांसद आदि ट्रेनिंग के बाद भी ऐसे अहम पद हेतु

गलत वोट डाले तब यह बहुत चिंतनीय बात है।

कुछ वोट सही प्रकार से ना डालने के कारण रद्द

हो गये। यह है मेरा भारत महान। 

बुधवार, 2 अगस्त 2017


चीनी सामान पर पाबंदी
---------------------------

अक्सर सोशल मीडिया पर चीनी सामान के बायकाट

की बात आती रहती है। लोगो में जागरूकता भी आ

रही है। कई बार कुछ लोग यह भी कहते हैं की चीनी

सामान के आयात पर सरकार पाबंदी क्यों नहीं लगाती?

यह बात ठीक भी लगती है की जब चीनी सामान आएगा

ही नहीं तो बिकेगा भी नहीं।

सरकार के लिए कोई भी बात एकतरफ़ा सोचकर पूरी

नहीं होती। विदेश नीति के तहत बहुत से कार्य करने ही

पड़ते हैं। यदि चीन से आयात हो रहा है तो भारत से चीन

को बहुत सामान निर्यात भी हो रहा है। यदि आयात पर

पाबंदी लगाई तो निर्यात भी बंद हो सकता है।

सरकारी स्तर पर यह सम्भव नहीं है। हम सभी व्यक्तिगत

रूप से होली -दिवाली-रक्षाबंधन आदि पर चीनी सामान

ना खरीदें ,बल्कि दुकानदार से भारतीय सामान मांगे तो

धीरे धीरे दुकानदार भी चीनी सामान लाना बेचना बंद कर

देगा। इससे चीन को झटका लगेगा ,भारत में रोजगार के

अवसर उपलब्ध होंगे। 

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

समन्वय -सहारनपुर की प्रख्यात साहित्यिक संस्था द्वारा
कृष्ण शलभ जी की गीत संग्रह के विमोचन पर पधारे
श्री कुंवर बेचैन जी एवं श्री राजेंद्र राजन जी के साथ
बिताए कुछ पल। 
हाइकु -सुनील जैन राना 
समन्वय -कार्यकारिणी 

समन्वय