गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

वोट के लिए सबकुछ करेगा

बीजेपी की वित मंत्री निर्मला सीतारमण प्याज लहसुन तक 
नहीं खाती , और उन्होंने ये बात संसद में खड़ी होकर कहा था कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं जहां लहसुन प्याज नहीं खाया जाता है 

दूसरी तरफ जब तेजस्वी यादव बिहार चुनाव प्रचार के दौरान मछली खाते है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते है कि मच्छी दिखा दिखाकर खाई जा रही है इससे जनता की भावनाएं आहता होती है जबकि बिहार में सबसे ज्यादा खाया जाना वाला नॉनवेज है 

अब बंगाल चुनाव में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर मनोज तिवारी वोट मांगते हुए प्रचार करते हुए मच्छी भात और मटन बिरयानी खा रहे है और बकायदा वीडियो बना बनाकर सोशल मीडिया पर डाली जा रही है और देश का मीडिया उनको कवर भी कर रहा है 

बात खाने पीने, पहनावे , भाषा, की है ही नहीं , बात है दोगलेपन की जो ये लोग कर रहे है और जमकर कर रहे है 
जब चुनाव नॉर्थ में हो तो ये लोग भगवा पहनकर , माथे में तिलक लगाकर साधु संत बन जाते हैं 

और जब चुनाव साउथ ईस्टर्न में हो तो ये लोग मच्छी मटन खाकर वोट मांगते है और मछलियां बटाने तक का वादा करते है 

इन्होंने देश में खाने पीने , पहनावे , भाषा , को लेकर खूब नफरत बोई है और तो और जिन राज्यों में इनकी सरकार नहीं आई उन राज्यों को ये लोग देशहितेशी नहीं मानते है 

भारत बीफ निर्यात में नंबर वन बन चुका है और आप गूगल करके देखिए बीफ कंपनिया सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश बीजेपी शासित राज्य में है 
अब आप कहोगे कि बीफ में गाय तो नहीं आती ? भैंस ,बकरी , खगड़ा , झोटे, ऊंट , तो आते होंगे , क्या वो जीवो में नहीं आते है ? क्या उनमें जान नहीं है ? क्या उनके प्रति आपमें कोई दया भावना नहीं है गाय से ज्यादा तो हमारा देश भैंस का दूध घी लस्सी दही खाता पीता है 
जीव तो जीव है 

लेकिन इन लोगों की भावनाएं केवल और केवल वोट लेने के लिए आहट होती है बाकी इनको ना तो मछली भैंस बकरे से कोई हमदर्दी और ना ही इनके धर्म आड़े आता है 

देश के 20 राज्यों से अधिक की 70% जनता नॉनवेज पर डिपेंड है बंगाल तो 99% मांसाहारी है नागालैंड में तो ऐसा कोई जीव ही नहीं होगा जिसको खाया ना जाता हो 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वोट के लिए सबकुछ करेगा

बीजेपी की वित मंत्री निर्मला सीतारमण प्याज लहसुन तक  नहीं खाती , और उन्होंने ये बात संसद में खड़ी होकर कहा था कि मैं ऐसे परिवार से आती हूं ज...