गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

नेहरू जी को भारत रत्न क्यों?

13 जुलाई 1955 को जब पण्डित नेहरू जी यूरोप और सोवियत रूस के दौरे से वापस आए तब उनके वैचारिक विरोधी तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी सभी प्रोटोकॉल तोड़कर दिल्ली एयरपोर्ट उनका स्वागत करने पहुंचे।

राजेन्द्र प्रसाद जी ने राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया सभी महान हस्तियों की उपस्थिति में राजेंद्र प्रसाद जी ने पण्डित नेहरू जी को लेकर कहा - "यह हमारे समय के शांति के सबसे बड़े वास्तुकार हैं।" और मैंने पण्डित नेहरू जी को भारत रत्न देने का फैसला किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि पण्डित नेहरू के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत मजबूत रूप से खड़ा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा यह कदम मैंने अपने स्वविवेक से लिया है,अपने प्रधानमंत्री की अनुशंसा के बगैर इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह निर्णय अवैधानिक है लेकिन मैं यह जानता हूँ कि मेरे इस फैसले का स्वागत होगा।

7 सितंबर 1955 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नेहरू के भारत रत्न सम्मान समारोह में तत्कालीन केंद्रीय गृह सचिव एवी पाई ने सम्मान पाने वाली विभूतियों के नाम पुकारे, लेकिन नेहरू का प्रशस्ति-पत्र नहीं पढ़ा गया था। किदवई के अनुसार प्रशस्तियों की आधिकारिक पुस्तिका में प्रधानमंत्री का महज नाम दर्ज है। इसमें उनके द्वारा की गई सेवाओं का वहां कोई जिक्र नहीं है। सामान्य रूप से यह उल्लेख परम्परागत रूप से उस पुस्तिका में किया जाता है। उस समय के लोगों का कहना था कि देश और समाज के लिए नेहरू के अप्रतिम योगदान का चंद पैराग्राफ में जिक्र करना कठिन होगा, इसलिए उसे छोड़ दिया गया।

ऐसी शख्शियत जिसके विरोधी भी उन्हें सम्मान करते थे क्योंकि पण्डित नेहरू अपने विरोधियों को भी समान आदर करते थे आलोचकों को भी उतना ही स्थान मिला पण्डित नेहरू जी के दौर में जितना प्रसंशकों को।

©...✍️ Pramod Singh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हमले नहीँ होते थे - राहुल

जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राहुल गांधी कहते थे की आतं की हमलो को रोक पाना संभव नहीं है आपको आतंकी हमलो  की आदत डालनी होगी यह देखिए जब राहुल...