अब क्या होगा नेपाल का
सरकार गिरा दी.
संसद फूक दी.
जेल से अपराधी भगा दिए.
किसी को जिन्दा जला दिया.
किसी का घर जला दिया.
राष्ट्रपति भवन जला दिया.
सुप्रीम कोर्ट जला दिया.
क्या यह सही किया?
सिर्फ सरकार बदलनी थी
बाकी सब क्या जरूरी था?
जोश में होश खो बैठना
जनता का ही नुकसान है
अब पुनः निर्माण होगा
जनता की भलाई का धन
निर्माण कार्य में लगेगा
जो दस्तावेज जल गये
उनकी पूर्ति कैसे होगी?
नई सरकार क्या ठीक होगी?
क्या उसमेँ भृष्टाचारी नहीं होंगे?
किसी भी देश में कैसा भी
आंदोलन हो उसमेँ
आगजनी से जनता का ही
नुकसान है. हो सकता है
ऐसे में अराजक तत्व ही
आगजनी करते हो
ऐसे तत्वों का ध्यान
बाकी जनता को रखना चाहिए.
देश की सम्पत्ति का नुकसान
जनता का नुकसान भी होता है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें