सोमवार, 30 अक्टूबर 2023
गन्दगी ही गन्दगी
सामाजिक गन्दगी एवं राजनैतिक गन्दगी
आज के भौतिक युग में इंसान की सोच में काफी बदलाव आ रहा है लेकिन आज भी अनेक बातों में सामाजिक गन्दी एवं राजनैतिक गन्दगी में कमीं नहीं आई है। देश मे स्वच्छ अभियान से सार्वजनिक गन्दगी में भी काफी कमीं आई है। गली- मोहल्लों में अब पहले जैसी गन्दगी कम ही दिखाई देती है।
सामाजिक गन्दगी की बात करें तो आज भी अनेकों टीवी सीरियलों में घर- गृहस्ती में घोलने वाले सीरियल चल रहे हैं। एकता कपूर जैसी नारी ने अपने सीरियलों से भारतीय संस्कृति की धज्जियां उड़ा रखी हैं। अब तो वेब सीरीज़ उससे भी कहीं आगे बढ़कर गन्दगी परोस रही हैं। पता नहीं सेंसर बोर्ड को यह सब दिखाई क्यों नही दे रहा है?
एक प्रकार की गन्दगी टीवी चैनलों पर परोसी जा रही है जो राजनैतिक स्तर पर नेताओ की मानसिकता उजागर कर रही है। टीवी चैनल वाले 4 दलों के 4 प्रवक्ताओं को बुलाकर किसी भी मुद्दे पर जो निम्न स्तर की डिबेट कराते हैं उससे समाज मे जहर ही घुल रहा है। सभी जानते हैं कि किसी भी दल का प्रवक्ता अपने नेता की तारीफ़ करेगा एवं बाकियों को लज्जामय जबाब देगा। वर्तमान में बीजेपी की सरकार है तो एक प्रवक्ता बीजेपी का तीन प्रवक्ता अन्य दल के चौथा एंकर तो घमासान होना लाज़मी ही है। जनहित में ऐसी डिबेट बन्द होनी चाहियें। सभी दलों की सोच में भिन्नताएं तो होती ही हैं। लेकिन यदि डिबेट में पक्ष और विपक्ष बैठा हो तब वार्तालाप का स्तर किस हद तक गिर रहा है यह जनता देख रही है।
जनहित में भारतीय सामाजिक संस्कृति के विनाशक टीवी सीरियल एवं वेब सीरीज़ बन्द होनी चाहियें एवं समाचार चैनलों पर कई दलों के प्रवक्ताओं की डिबेट बन्द होनी चाहिये। किसी मुद्दे पर डिबेट ही करनी है तो उस मुद्दे से सम्बंधित बुद्धिजीवियों को बुलाना चाहिये।
सुनील जैन राना
NDA/ INDIA
एनडीए बनाम I.N.D.I.A गठबंधन
देश मे ज्यों- ज्यों चुनाव नज़दीक आ रहे हैं राजनैतिक स्तर पर सभी प्रकार के हथकंडे अपनाये का रहे हैं। मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए के मुकाबले बाकी सभी दल महागठबंधन बना फिर उसे नया नाम I. N.D.I.A देकर मैदान में जुट गए हैं। सत्ता की खातिर सब एकत्र तो हो गए हैं लेकिन सबकी अपनी महत्वकांक्षा के कारण अभी से विवाद होने लगे हैं।
विवाद होने लाज़मी भी है क्योंकि भले ही सब मोदीजी दोबारा पीएम न बन जायें इस चक्कर मे एकत्रित तो हो गए लेकिन इनमें से ज्यादातर दल क्षेत्रीय दल हैं। जहाँ उन दलों की अच्छी पकड़ है और अपने ही प्रभाव के कारण बाज़ी जीतने के काबिल हैं तो ऐसे में वे दल अपने क्षेत्र में अन्य दलों को ज्यादा सीटें नहीं देना चाहते हैं। ऐसा अनेक राज्यों में सम्भव है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या सबसे बड़े दल कांग्रेस को ही आ रही होगी। कभी देश पर राज करने वाली कांग्रेस को आज ऐसे दलों के सामने झुकना पड़ा रहा है जो कांग्रेस के आगे कुछ भी प्रभाव नहीं रखते हैं। राजनीति के जानकार तो यहां तक कहते हैं की ऐसा लगता है लोकसभा के चुनावों में सीटों की बन्दरबाँट में कहीं ये दल सब मिलकर कांग्रेस को ही न निपटा दें। क्योंकि राज्यवार अनेक प्रभावी दल अपनी सीटों में कमी नहीं करना चाहेंगे।
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण ही है की सत्ता की खातिर अनेक दिलजले दिल मिलाने को चले। जबकि अनेक दल अपने- अपने राज्यों में ही एक दूसरे से लड़ रहे हैं। सिर्फ मोदी विरोध को लेकर इन सब दलों ने देश में विकास को हाशिये पर रख दिया है। यह कोई नहीं सोच रहा की मोदी सरकार में कितना कार्य हुआ है। देश मे सड़को का जाल बिछा दिया है। पीने के पानी की उपलब्धता पहले से कई गुनी ज्यादा हुई है। बिजलीं पहले से कहीं ज्यादा मिल रही है। सेना के पास बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं होती थी आज सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है। हथियार देश मे बनने शुरू हो गए हैं। मेक इन इंडिया के तहत देश मे नये-नये उद्योग लग रहे हैं। विश्व स्तर पर भारत का नाम उचाईयों पर है।
विपक्ष का यह कहना की गैस महंगी है तो याद रखना चाहिए कि 2014 में गैस सिलेंडर 1200 तक का हो गया था। उस पर भी कहा जाता था एक साल में 9 ही मिलेंगे। बेरोजगारी पर रोना रोया जाता है। तो आज़ादी के बाद से ही बेरोजगारी कम नही हुई। जिस हिसाब से पॉपुलेशन बढ़ रही है कोई भी सरकार सबको रोजगार नहीं दे सकती। महंगाई बढ़ी है तो आमदनी भी बढ़ी है। आज कोई खाली भी दिखाई नहीं देता। कम मजदूरी में कोई काम नहीं कर रहा। यह तो हमेशा से विपक्ष का रोना है उसमें चाहे कोई भी दल हों।
सुनील जैन राना
अर्धनग्न कपड़े क्यों?
स्त्रियों के अर्धनग्न और छोटे कपडो़ में घूमने पर जो लोग या स्त्रियाँ ये कहते हैं कि कपड़े नहीं सोच बदलो
उन लोगों से कुछ प्रश्न हैं !! आशा है आप जवाब देंगे 🙏
1)पहली बात - हम सोच क्यों बदलें?? सोच बदलने की नौबत आखिर आ ही क्यों रही है??? आपके अनुचित आचरण के कारण ??? और आपने लोगों की सोच का ठेका लिया है क्या??
2) दूसरी बात - आप उन लड़कियों की सोच का आकलन क्यों नहीं करते?? कि उन्होंने क्या सोचकर ऐसे कपड़े पहने कि उसके स्तन पीठ जांघे इत्यादि सब दिखाई दे रहा है....इन कपड़ों के पीछे उसकी सोच क्या थी?? एक निर्लज्ज लड़की चाहती है की पूरा पुरुष समाज उसे देखे, वहीँ दूसरी तरफ एक सभ्य लड़की बिलकुल पसंद नहीं करेगी की कोई उसे इस तरह से देखे।
3)अगर सोच बदलना ही है तो क्यों न हर बात को लेकर बदली जाए??? आपको कोई अपनी बीच वाली ऊँगली का इशारा करे तो आप उसे गलत मत मानिए......सोच बदलिये..वैसे भी ऊँगली में तो कोई बुराई नहीं होती....आपको कोई गाली बके तो उसे गाली मत मानिए...उसे प्रेम सूचक शब्द समझिये..... ???
हत्या ,डकैती, चोरी, बलात्कार, आतंकवाद इत्यादि सबको लेकर सोच बदली जाये...सिर्फ नग्नता को लेकर ही क्यों? क्या ये सारे कार्य अभिव्यक्ति की आज़ादी की श्रेणी में ही आते हैं????
4) कुछ लड़कियां कहती हैं कि हम क्या पहनेगे ये हम तय करेंगे....पुरुष नहीं.....
जी बहुत अच्छी बात है.....आप ही तय करें....लेकिन हम पुरुष भी किन लड़कियों का सम्मान/मदद करेंगे ये भी हम तय करेंगे, स्त्रियां नहीं.... और
"हम किसी का सम्मान नहीं करेंगे इसका अर्थ ये नहीं कि हम उसका अपमान करेंगे।"
5)फिर कुछ विवेकहीन लड़कियां कहती हैं कि हमें आज़ादी है अपनी ज़िन्दगी जीने की.....
जी बिल्कुल आज़ादी है, ऐसी आज़ादी सबको मिले, व्यक्ति को चरस गंजा ड्रग्स ब्राउन शुगर लेने की आज़ादी हो, गाय भैंस का मांस खाने की आज़ादी हो, वैश्यालय खोलने की आज़ादी हो, पोर्न फ़िल्म बनाने की आज़ादी हो... हर तरफ से व्यक्ति को आज़ादी हो।????
6) लड़कों को संस्कारो का पाठ पढ़ाने वाला कुंठित स्त्री समुदाय क्या इस बात का उत्तर देगा कि क्या भारतीय परम्परा में ये बात शोभा देती है की एक लड़की अपने भाई या पिता के आगे अपने निजी अंगो का प्रदर्शन बेशर्मी से करे ??? क्या ये लड़कियां पुरुषों को भाई/पिता की नज़र से देखती हैं ??? जब ये खुद पुरुषों को भाई/पिता की नज़र से नहीं देखती तो फिर खुद किस अधिकार से ये कहती हैं कि
"हमें माँ/बहन की नज़र से देखो"???
कौन सी माँ बहन अपने भाई बेटे के आगे नंगी होती हैं??? भारत में तो ऐसा कभी नहीं होता था....
सत्य यह है की अश्लीलता को किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। ये कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों की तरफ ले जाने वाली एक नशे की दुकान है और इसका उत्पादन स्त्री समुदाय करता है।
मष्तिष्क विज्ञान के अनुसार 4 तरह के नशों में एक नशा अश्लीलता(से....) भी है।
आचार्य कौटिल्य ने चाणक्य सूत्र में वासना' को सबसे बड़ा नशा और बीमारी बताया है।।
यदि यह नग्नता आधुनिकता का प्रतीक है तो फिर पूरा नग्न होकर स्त्रियां पूर्ण आधुनिकता का परिचय क्यों नहीं देती????
गली गली और हर मोहल्ले में जिस तरह शराब की दुकान खोल देने पर बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है उसी तरह अश्लीलता समाज में यौन अपराधों को जन्म देती है।इसको किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता है.।।
विचार करिए और चर्चा करिए.... या फिर मौन धारण कर लीजिए ।।
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023
धार्मिक मान्यताएं
भारत देश विभिन्न संस्कृतियों का देश है। यहां के रीति रिवाज और धार्मिक मान्यतायें अपने आप में अनूठी हैं। सभी धर्मो के अनेको पर्व सभी के मन को लुभाते हैं। सभी धर्मो के अनेको पर्व पर बेहताशा धन का व्यय भी होता है। भगवान के नाम पर हम सभी दिल खोलकर अपनी हैसियत के अनुसार धन -धान्य आदि अर्पण करते हैं। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा की हम जो भी अर्पण भगवान के नाम पर मंदिरो में कर रहे हैं क्या वह भगवान तक पहुंच रहा है ?
यह बहुत ही संजीदा प्रश्न है। जिसका उत्तर हम सभी अपने -अपने तरीके से दे सकते हैं। यह कटु सत्य है की जब एक आम आदमी बड़ा आदमी बन जाता है यानी पैसे वाला बन जाता है तो फिर उसके झुकाव धर्म की तरफ नहीं बल्कि किसी भगवान की तरफ हो जाता है। इसके भी दो कारण होते हैं ,प्रथम तो यह की उसे प्राप्त धन में से वह कुछ हिस्सा भगवान के नाम पर मंदिर में देकर अपना फर्ज अदा करना चाह रहा होता है ,द्वितीय यह की अब उसे समाज में बड़े आदमी की तरह बड़े नाम की शोहरत चाहिए होती है जिसे वह मंदिर में कुछ बड़ा अर्पण कर या बड़ी बोली लेकर पूर्ण करना चाहता है।
अनादिकाल से ऐसा ही होता चला आ रहा है। लेकिन आज के भौतिक युग में ,बढ़ती जनसंख्या में अपनी कुछ धार्मिक मानसिकता बदलनी चाहिये। मंदिर के भगवान के अलावा परोपकार भी तो धर्म का ही हिस्सा है। तब क्यों नहीं धनवान लोग मंदिर में दान की अपेक्षा परोपकार को महत्ता देते हैं। कॉरपोरेट्स जगत में ऐसे कई नाम हैं जो अपने लाभ का एक हिस्सा परोपकार में लगा देते हैं। लेकिन आज भी अधिकांश आम आदमी मंदिर में चढ़ावे को ही अच्छा मानता है परोपकार के कार्यो से दूर रहता है।
हमें यह सोचना चाहिए की हमारे द्वारा मंदिर में दिये गये दान का क्या होता है ?भगवान के नाम पर हम जो भोग लगा रहे हैं उसे कौन खा रहा है ?मंदिर में दान स्वरूप आये करोड़ो रुपयों का क्या हो रहा है ? मंदिर में चढाये सोने -चांदी , हीरे -जवाहरात के जेवर का क्या हो रहा है ?क्या यह सब भगवान के पास पहुंचा है ?
सच बात तो यह है की भगवान कुछ देते ही हैं कभी कुछ लेते नहीं हैं। ऐसे में हमने जो कुछ भी भगवान को चढ़ाया है उसे भगवान नहीं बल्कि मंदिर के पुजारी -कमेटी आदि ग्रहण कर लेती है। साउथ के एक अमीर मंदिर के पुजारी की बेटी की शादी की फोटो सोशल मिडिया पर देखी। जिसमे पुजारी की लड़की ने गले से लेकर नाभि तक सोने के हार पहन रखे थे जो पुजारी ने उसको दहेज में दिये होंगे। ऐसे में हमें सोचना चाहिये की हमारा दान कहां जा रहा है।
इसलिये हमें परोपकार में अपना तन -मन धन लगाना चाहिये। वही सच्चा धर्म है। *सुनील जैन राना *
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023
रविवार, 15 अक्टूबर 2023
गृहणी
💗 सभी महिलाओं को समर्पित 💗
रसायनशास्त्र से शायद ना पड़ा हो पाला
पर सारा रसोईघर प्रयोगशाला
दूध में साइटरीक एसिड डालकर पनीर बनाना या
सोडियम बाई कार्बोनेट से केक फूलाना
चम्मच से सोडियम क्लोराइड का सही अनुपात तोलती
रोज कितने ही प्रयोग कर डालती हैं
पर खुद को कोई वैज्ञानिक नही
बस गृहिणी ही मानती हैं
रसोई गैस की बढ़े कीमते या सब्जी के बढ़े भाव
पैट्रोल डीजल महँगा हो या तेल मे आए उछाल
घर के बिगड़े हुए बजट को झट से सम्हालती है
अर्थशास्त्री होकर भी
खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं
मसालों के नाम पर भर रखा
आयूर्वेद का खजाना
गमलो मे उगा रखे हैं
तुलसी गिलोय करीपत्ता
छोटी मोटी बीमारियों को
काढ़े से भगाना जानती है
पर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।
सुंदर रंगोली और मेहँदी में
नजर आती इनकी चित्रकारी
सुव्यवस्थित घर में झलकती है
इनकी कलाकारी
ढोलक की थाप पर गीत गाती नाचती है
कितनी ही कलाए जानती है पर
खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं
समाजशास्त्र ना पढ़ा हो शायद
पर इतना पता है कि
परिवार समाज की इकाई है
परिवार को उन्नत कर
समाज की उन्नति में
पूरा योगदान डालती है
पर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।
मनो वैज्ञानिक भले ही ना हो
पर घर में सबका मन पढ लेती है
रिश्तों के उलझे धागों को
सुलझाना खूब जानती है
पर खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।
योग ध्यान के लिए समय नहीं है
ऐसा अक्सर कहती हैं
और प्रार्थना मे ध्यान लगाकर
घर की कुशलता मांगती है
खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।
ये गृहणियां सच में महान है
कितने गुणों की खान है
सर्वगुण सम्पन्न हो कर भी
अहंकार नहीं पालती है
खुद को बस गृहिणी ही मानती हैं।
🙏🙏🙏
साभार
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

