रविवार, 10 सितंबर 2023

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

https://www.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl

G 20 शिखर सम्मेलन

ऐतिहासिक G 20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली, मोदीजी के नेतृव में G 20 शिखर सम्मेलन में बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत। सर्वसम्मति से जारी हुआ घोषणापत्र। G 20 का नया सदस्य बना अफ्रीकी यूनियन। सम्मेलन में आये सभी विदेशी मेहमान भारतीय मेहमानबाजी एवं भारतीय संस्कृति देखकर गदगद हुए। शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज में राष्ट्रपति मुर्मू एवं प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से मेहमानों की आगवानी की। देश की सांस्कृतिक विरासत कोणार्क के सूर्य मंदिर का चक्र एवं नालन्दा विश्वविद्यालय की पृष्ठभूमि मंच पर शोभायमान होकर प्राचीन भारत का संदेश दे रही थी। शिखर सम्मेलन में घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं पर सर्वसम्मति से मोहर लगी। स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ाने के लिये वैश्विक जैव ईंधन का आगाज़ किया गया इसके लिये एक गठबंधन की घोषणा की गई। दुनिया भर की पुरानी समस्याओं को नये समाधान से सुलझाने की बात की गई। G 20 सेटेलाइट मिशन लांच करने का प्रस्ताव रखा गया जिससे आपस मे सभी देश जुड़ सकें। मोदीजी ने रूस- यूक्रेन युध्द के बारे में कहा यह सदी युद्ध की सदी नहीं है। यह सदी तो विश्व कल्याण के लिये आपस में सहयोग कर साथ चलने और आगे बढ़ने की सदी है। मोदीजी ने कहा की रूस- यूक्रेन युद्ध बन्द होना चाहिये, शांति स्थापित होनी चाहिये। किसी भी आपस के विवाद का हल बातचीत से निकाला जाना चाहिये। परमाणु हथियारों की धमकी देना हितकर नहीं है। शिखर सम्मेलन में चीन की विस्तारवादी नीति को गहरा झटका लगा। बिना चीन का नाम लिये चीन की नीतियों का खंडन किया गया। भारत- पश्चिम एशिया- यूरोप के बीच एक सम्पर्क गलियारे को शीघ्र लॉन्च करने की घोषणा की गई। मुक्त व्यापार समझौते को भारत व बिट्रेन आगे बढ़ाएंगे, केंक्टिविटी में जापान भी सहयोग बढायेगा। भारत की अध्यक्षता में हो रहा शिखर सम्मेलन भारत की कामयाबी के द्वार खोलेगा। दुनिया के विकसित- विकासशील देशों के साथ मिलकर काम करने से बहुत सी नई उपल्बधि के साथ देश को आगे बढ़ाने के बहुत से कार्य होंगे। जलवायु परिवर्तन के खतरों से धरती को बचाने के लिये कार्बन उत्सर्जन में कमीं लाने के लिए जैविक ईंधन के इस्तेमाल पर आम सहमति बनाई गई। 55 देशों के समूह का अफ्रीकी संघ G 20 का नया सदस्य बना। सुनील जैन राना

शनिवार, 2 सितंबर 2023

सूर्य मिशन

भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट को PSLV-C57 रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज लॉन्च किए जाने पर ISRO के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।

छोटो को सज़ा, बड़ो का मज़ा

निलम्बन की गाज छोटो पर ही क्यों? मामला किसी भी क्षेत्र का हो, अक्सर निलम्बन की गाज छोटे कर्मचारियों- पुलिसकर्मियों पर ही गिरती है। बड़ो का बाल भी बांका नहीं हो रहा है। 34 हज़ार करोड़ के बैंक लोन के महाभृष्टाचारी दीवान हाउसिंग के प्रवर्तक कपिल बधावन, धीरज बधावन जिन्होंने 12 बैंकों से भारीभरकम धनराशि लेकर जेल में हैं वहां सभी सुविधाओं से रह रहे हैं। बीमारी के नाम पर अस्पतालों में ऐसे लोग वीआईपी की तरह रहते हैं। ऐसे अनेको नाम हैं जो बैंकों से मोटा लोन लेकर जेलों में मज़े से रह रहे हैं। वैसे तो जेलों में बड़े लोगो को सभी सुविधाएं मिल जाती हैं यह सभी जानते हैं। लेकिन कभी भी नियम- कानून के तहत जब जांच होती है या कोई पत्रकार ऐसे तथ्य पेश कर पीछे पड़ जाता है तब कार्यवाही के नाम पर कुछ निचले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर इतिश्री कर दी जाती है। ऐसे ही बैंक भृष्टाचारियो पर कभी बड़े अधिकारियों पर कम ही कार्यवाही होती है। लोन लेने वाला दोषी है तो देने वाला भी उतना ही दोषी माना जाना चाहिए जो बिना सुरक्षा के जनता की भलाई का धन भृष्टाचारियो को दे देते हैं। किसी भी विभाग का कोई अनियमित कार्य बिना बड़े अधिकारी की सहमति के बिना नहीं होता है। ऐसे में विभाग के बड़े अधिकारियो पर भी गाज गिरनी चाहिए। सुनील जैन राना