मंगलवार, 2 जून 2026

बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है

हमारे देश मैं किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही है.......?

कुछ दिन पहले हुए NEET पेपर लीक फिर CBSE पुनर्मूल्यांकन एक के बाद एक शिक्षा से जुड़ी समस्या बाहर आ रही है जिसके बाद केंद्र सरकार कड़े कदम उठाकर दोषियों पर कार्यवाही कर रही है लेकिन कार्यवाही के साथ साथ शिक्षा विभाग संभाले धर्मेंद्र प्रधान की भी जिम्मेदारी मानकर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा देना उचित रहेगा,
लेकिन इस मामले मैं अब देश के प्रधानमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे है हाई लेवल मीटिंग की जा रही है क्यों कि यह बहुत बड़ा संवेदन शील मुद्दा है,
पर इसी मुद्दे को अपना हथियार बनाकर देश मैं कुछ लोग बड़ी साजिश की तैयारी कर रहे है ?
आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री ओर आम आदमी पार्टी का संस्थापक अरविंद केजरीवाल के द्वारा देश के युवाओं को नेपाल, बांग्लादेश की युवाओं की तरह सड़क पर उतरने और अराजकता फैलाने के लिए उकसावे जैसे शब्दों का उपयोग किया गया था,
ओर अरविंद केजरीवाल के बाद इसी आम आदमी पार्टी द्वारा पैदा किया गया कॉकरोच जनता पार्टी का फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी 6 जून को दिल्ली आकर युवाओ को इकट्ठा होने के लिए कहा है,
जिसके बाद 2 दिन से सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ अभिनय शर्मा जिसने एक महिला पत्रकार को टारगेट करते हुए देश की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की है और इसी के वीडियो अब कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की जा रही है,

यह सभी लोग मिलकर कुछ ना कुछ बड़ा करने की मंशा से अब इकठ्ठे होंगे फिर छात्रों को ढाल बनाकर अराजकता की कोशिश करेंगे जैसे किसान आंदोलन में किसानों को ढाल बनाकर देश विरोधी ताकतों ने लाल किले पर हिंसा फैलाई थी,

लेकिन हमारी देश की सुरक्षा एजेंसी, खुफिया एजेंसी देश की सरकार पुलिस सभी पूरी तरह मुस्तैद है जागृत है इन्होंने कुछ भी ऐसी कोशिश की तो उसका अंजाम क्या होगा यह सोच भी नहीं सकते.......!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है

हमारे देश मैं किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही है.......? कुछ दिन पहले हुए NEET पेपर लीक फिर CBSE पुनर्मूल्यांकन एक के बाद एक श...