रात -दिन युद्ध का डर
पाकिस्तान तो ऐसे ही डर -डर कर मर जायेगा। रात दिन युद्ध का डर, मोर्चा संभाले पाक सैनिक ऐसे ही पस्त हो जायेंगे। अब बम गिरा, अब बम गिरा के चक्कर में बदहवास से हो जायेंगे।
बिना युद्ध के ही मर रहा पाकिस्तान। चारों तरफ से अर्थव्यवस्था पर मार। आवाजाही बंद, आयात -निर्यात बंद, मेल - पार्षल बंद। बंदरगाहो पर पाकिस्तानी जहाज की एंट्री बंद। सिंधु जल समझौता कैंसिल, एयरो स्पेस बंद।
सिर्फ यही नहीं, इंस्टाग्राम की मालिकाना कम्पनी मेटा नें भारत के कहने पर अनेक सेलिब्रेटयो के अकॉउंट बंद कर दिए जो भारत विरोधी एजेंडा चलाते थे। इनमें से कुछ पाकिस्तान के कलाकार, नेतागण और क्रिकेटर हैं। बाबर आज़म, मोहमद रिज़वान, शहीद अफरीदी, इमाम उल हक़ जैसे नामी क्रिकेटर शामिल हैं।
पाकिस्तान का मिडिया जो भारतीय मुस्लिमो एवं विपक्षी नेताओं को यह समझता था की हमारा साथ देंगे लेकिन इन सभी नें पाकिस्तान को यह जता दिया है की हम भारत के साथ हैं। अब तो पाकिस्तान की हालत बिना युद्ध के ही पस्त होती दिखाई दे रही है।
सुनील जैन राना
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें