शुक्रवार, 4 अगस्त 2023
कैसा गठबन्धन?
राजस्थान में हैवानियत, लाल डायरी गायब
देश भर में बलात्कार और मर्डर के मामले बढ़ रहे हैं। मणिपुर में हिंसा और जघन्य अपराध अभी थमे भी नहीं है कि राजस्थान के उदयपुर में एक लड़की का सामूहिक बलात्कार कर उसे भट्टी में जला दिया एवं दूसरी लड़की से सामूहिक बलात्कार कर उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया। मणिपुर घटना पर गठबन्धन के चिंता व्यक्त करने वाले किसी भी नेता ने राजस्थान की कांग्रेस गहलोत सरकार पर हल्ला नहीं मचाया। यह कैसे नेतागण हैं? क्या इनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त कर बीजेपी को बाहर करना ही है। बीजेपी शासित राज्यों की घटना को तूल देना अन्य राज्यों की घटना पर चुप रहना।
राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार के गलत कार्यों को देख उनके एक मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने विरोध किया तो तत्काल प्रभाव से उन्हें बर्खास्त कर दिया। यही नहीं उनके बंगले पर दबिश दी गई। इस पर भी ईडी के दुरुपयोग का इल्जाम लगाने वाले गठबन्धन के सभी नेता चुप हैं। यही नहीं बर्खास्त मंत्रीजी की लाल डायरी भी छीन ली गई जिसमें गहलोत सरकार के काले कारनामों का लेखजोखा बताया जा रहा है।
इन सब बातों को देखकर यही दिखाई दे रहा है की गठबंधन सिर्फ सत्ता प्राप्ति को बना है। देश की समस्या या विकास का कोई रास्ता इनके पास नहीं है। सिर्फ साम-दाम-दंड से बीजेपी को सत्ता से बाहर कर खुद सत्ता हथियाना ही उद्देश्य है।
सुनील जैन राना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
हमले नहीँ होते थे - राहुल
जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राहुल गांधी कहते थे की आतं की हमलो को रोक पाना संभव नहीं है आपको आतंकी हमलो की आदत डालनी होगी यह देखिए जब राहुल...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें