बुधवार, 12 फ़रवरी 2025
महाकुंभ में हादसे
महाकुंभ में करोड़ो लो आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य कम रहे हैं।
पूरे विश्व मे इतना बड़ा धार्मिक जनसमूह ओर कहीं नहीं होता। इतनी बड़ी व्यवस्था से विदेश के लोग भी प्रभावित हैं की बिना किसी विवाद के, बिना किसी झगड़े के सभी कार्य नियमित और व्यवस्थित चल रहे हैं।
कुछ जगहों पर खाने के सिलेंडर से लगी आग पर भी समय रहते काबू पा लिया गया कोई हताहत नहीं हुआ। भगदड़ में काफ़ी लोगो की जाने गई हैं। जो काफ़ी दुःखद है।
भगदड़ में मरने वालों की संख्या पर अखिलेश यादव बहुत बोल रहे हैं। विपक्ष के कुछ घटक तो महाकुंभ की आस्था पर ही सवाल उठा रहे हैं। इतने बड़े आयोजन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। एक बड़े नेता की रैली में, एक बड़े विद्द्वान की रैली में भी कई बार भगदड़ से मौते हो जाती रही हैं। ऐसे में करोड़ो लोगो की आस्था के कुंभ में भगदड़ से ऐसा हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण तो है लेकिन इस पर जानबूझकर विरोध ही बयान देना ठीक नहीं है। सपा के समय मन्दिर आंदोलकारियों पर गोली चलवा देना, सम्भल में एक शतक से ज्यादा हिंदुओ का मारा जाना।कभी अखिलेश यादव इस पर बयान देते क्यों नहीं। सिर्फ एक कौम के वोटों की राजनीति के कारण ही सत्ता से बाहर हैं। मुस्लिमों के वोट लेकर भी उनके लिये क्या किया है बताएं।
भारत के 140 करोड़ लोगों को साथ लेकर चलना आसान नहीं है। मोदीजी बहुत दूरदर्शिता से देश को चला रहे। योगी उत्तरप्रदेश को चला रहे हैं। उनका निशाना सिर्फ माफ़िया है जिन्होंने गरीबो का उत्पीड़न कर अकूत सम्पत्ति जमा कर ली थी। इस माफ़िया में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदू माफ़िया भी है। प्रदेश में सुख-शांति है। आम हिन्दू-मुस्लिम मिलजुकर रह रहा है।
अश्लीलता के पुजारी
यूट्यूबर रणवीर इलाहवादिया और समय रैना जो करोड़ो रूपये कम रहे हैं। धन की चमक में अपने माँ-बाप को अश्लील गाली देने से भी गुरेज़ नहीं कर रहे हैं। शर्म आती है ऐसे लड़को पर जो पैसे की चकाचौंध में अपनी संस्कृति भूलकर गन्द बकने लगते हैं। अब इन पर कई जगह Fir हो गई है।
लेकिन इनसे भी ज्यादा गन्द तो वे लोग हैं जो इनकी हर गन्दी बात पर भी हँसते हैं और तालियां बजाते हैं। भारतीय संस्कृति को बिगाड़ कर रख दिया ऐसे लोगों ने। इसकी शुरुआत एकता कपूर के सीरियलों से हुई थी जिसमें उसने अपने सीरियलों से घर-घर मे बंटवारे के बीज बो दिये हैं। विवाह गठबंधन को मज़ाक बना कर रख दिया है। जनता भी खासकर महिलाओं ने भी बड़े आनंद के साथ इन सीरियलों का मज़ा लेकर अपने घरों में भी विघटन के बीज बोयें हैं। लेकिन किसी भी संगठन ने इसके विरोध में आंदोलन नहीं किया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
रविवार, 9 फ़रवरी 2025
लिपिड प्रोफाइल्स
लिपिड प्रोफाइल
बेहतरीन तरीके से समझाया गया
एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने एक सुंदर कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने लिपिड प्रोफाइल को एक अनोखे तरीके से समझाया।
कल्पना करें कि हमारा शरीर एक छोटा शहर है।
इस शहर के मुख्य अपराधी हैं कोलेस्ट्रॉल। इनके कुछ साथी भी हैं, और इनका सबसे बड़ा सहयोगी है ट्राइग्लिसराइड। इनका काम सड़कों पर घूमना, अराजकता फैलाना और रास्तों को जाम करना है।
हृदय इस शहर का केंद्र है।
सभी सड़कें हृदय की ओर जाती हैं। जब अपराधियों की संख्या बढ़ती है, तो वे हृदय के कार्य को बाधित करने की कोशिश करते हैं।
लेकिन हमारे शरीर-शहर में एक पुलिस बल भी है।
एचडीएल एक अच्छा पुलिसवाला है, जो अपराधियों को पकड़कर जेल (यकृत) में डालता है। फिर यकृत उन्हें शरीर से बाहर फेंक देता है।
हालांकि, एक भ्रष्ट पुलिसवाला भी है – एलडीएल।
एलडीएल इन अपराधियों को जेल से बाहर निकालकर वापस सड़कों पर छोड़ देता है।
जब एचडीएल (अच्छी पुलिस) की संख्या कम हो जाती है, तो पूरा शहर अराजकता में डूब जाता है। कौन ऐसे शहर में रहना चाहेगा?
क्या आप अपराधियों को कम करना और अच्छे पुलिसवालों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं?
तो चलना शुरू करें!
हर कदम के साथ अच्छे पुलिसवाले एचडीएल की संख्या बढ़ेगी, और अपराधी कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और एलडीएल कम होंगे।
आपका शहर (शरीर) फिर से स्वस्थ और ऊर्जावान हो जाएगा। आपका हृदय (शहर का केंद्र) अपराधियों के जाम से सुरक्षित रहेगा। जब आपका हृदय स्वस्थ होगा, तो आप भी स्वस्थ रहेंगे।
तो जब भी मौका मिले, चलना शुरू करें!
स्वस्थ रहें और
अच्छी सेहत बनाए रखें!
अच्छे एचडीएल को बढ़ाने और खराब एलडीएल को कम करने के लिए यह एक शानदार लेख है, खासकर पैदल चलने से।
हर कदम एचडीएल को बढ़ाएगा। इसलिए, चलते रहें – चलते रहें – चलते रहें!
हैप्पी सीनियर सिटिजन्स वीक!
कम करें:
1. नमक
2. चीनी
3. सफेद मैदा
4. डेयरी उत्पाद
5. प्रोसेस्ड फूड
खाने में शामिल करें:
1. सब्जियां
2. दालें
3. फलियां
4. मेवे
5. ठंडे दबाए गए तेल (जैसे जैतून, नारियल)
6. फल
तीन चीजें जिन्हें भूलने की कोशिश करें:
1. अपनी उम्र
2. अपना अतीत
3. अपनी शिकायतें
चार चीजें जिनका आनंद लें:
1. अपना परिवार
2. अपने दोस्त
3. सकारात्मक सोच
4. साफ-सुथरा और सुसज्जित घर
तीन आदतें अपनाएं:
1. हमेशा मुस्कुराएं और हंसें
2. नियमित रूप से अपनी गति से व्यायाम करें
3. अपना वजन नियंत्रित करें
छह जरूरी जीवनशैली आदतें:
1. प्यास लगने से पहले पानी पिएं
2. थकान महसूस करने से पहले आराम करें
3. बीमार पड़ने से पहले अपना मेडिकल चेकअप करवाएं
4. चमत्कार की प्रतीक्षा न करें, बल्कि भगवान पर भरोसा रखें
5. खुद पर विश्वास कभी न खोएं
6. हमेशा सकारात्मक रहें और बेहतर भविष्य की उम्मीद करें
अगर आपके दोस्त हैं जो इस उम्र में खुश रहना चाहते हैं, तो यह संदेश उनके साथ साझा करें!
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
जैन समाज
10.02.2025 का दिन जैन समाज के लिये बेहद महत्तवपूर्ण व दूरगामी परिणाम देने वाला होने जा रहा है। इस दिन केन्द्र सरकार को लोकसभा में अल्पसंख्यक जैन समुदाय से संबंधित इन चार सवालों का जवाब लिखित में देना पड़ेगा की
(1) भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव पर भारत सरकार क्या आयोजन अथवा कार्यक्रम करने जा रही है?
(2) अल्पसंख्यक जैन समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सरकार की क्या योजना है?
(3) क्या भारत सरकार राष्ट्रीय जैन संस्कृति संरक्षण बोर्ड बनाने का कोई विचार रखती है अथवा नहीं?
(4) क्या सरकार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष के पद पर सभी अल्पसंख्यक समुदायों से रोटेशन के आधार पर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने का विचार रखती है अथवा नहीं?
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
टोल प्लाजा पर अनियमितता
अनेको टोल प्लाजा पर गड़बड़ी हो सकती है. देश में 1063 टोल प्लाजा हैँ जिनमें से सिर्फ 113 पर 24 घंटे की निगरानी है. नियम के अनुसार यदि आगे वाले...