सुनील जैन राना ब्लॉग स्पॉट
जियो और जीने दो एवं देशहित सर्व प्रथम।
सोमवार, 27 जून 2016
https://web.facebook.com/politicalpetrol?ref=hl
पॉलिटिकल पेट्रोल (27 -06 -16 )
पॉलिटिकल पेट्रोल (27 -06 -16 )
पॉलिटिकल पेट्रोल (20 -06 -16 )
पॉलिटिकल पेट्रोल (20 -06 -16 )
रविवार, 26 जून 2016
हाईकु
------------------
तन तो धोया
पर मन न धोया
विकारी रहा
--------------------
माटी का घड़ा
जब हाथ से गिरा
माटी मेे मिला
--------------------
अनुशासन
जिसने अपनाया
सुफल पाया
--------------------
होली के रंग
दीवाली की खुशियाँ
सबके संग
---------------------
शनिवार, 25 जून 2016
हाईकु
-----------------
लबो पे हँसी
नयनों मेे चमक
कुछ बात है
------------------
एक दीपक
कर देता उजाला
अंधकार मेे
-------------------
चिंतन कर
मौन रहना सीख
मिलेगी शांति
--------------------
काली सफेद
जिन्दगी की किताब
पूरी पढ़नी
----------------------
शुक्रवार, 24 जून 2016
हाईकु
------------------
ओघड़ कवि
मदमस्त रचना
शाश्वत विधा
-------------------
लिखे थे गीत
जब गुनगुनाये
मीत हो गये
--------------------
अभी कर ले
कल किसने देखी
अाज का कार्य
--------------------
ज्ञान का मान
कुज्ञानी का बखान
गर्त ले जाये
--------------------
शनिवार, 18 जून 2016
हाईकु
-------------------
पापी कमाई
जब घर मे अायी
झगड़े लाई
--------------------
चंचल मऩ
जब धर्म मे लगा
एकाग्र हुअा
---------------------
जला देती है
बैर रूपी कषाय
परिवार को
---------------------
सरल मंत्र
परोपकारी बऩ
मिलेगी शांति
---------------------
शुक्रवार, 17 जून 2016
हाइकु
----------------
सरल नहीं
राम जैसा बनना
जय श्री राम
-------------------
जीर्ण मन्दिर
पूजनीय श्री राम
सुरक्षा रख
--------------------
शिल्पकार ने
पत्थर को तराशा
निकले राम
--------------------
विषय भोग
लगामहीन घोड़े
गर्त की ओर
--------------------
गुरुवार, 16 जून 2016
हाइकू
-----------------
दानों मे दान
सबसे बड़ा दान
बिटियाँ दान
------------------
परायी नहीं
बेटी जिसके यहां
लक्ष्मी होती है
-------------------
कन्या बचाओ
कन्या को मत मारो
कन्या पढ़ाओ
---------------------
कन्या पढेगी
तभी देश पढेगा
अागे बढेगा
--------------------
बुधवार, 15 जून 2016
हाइकु
-------------------
शुभ -अशुभ
जैसे भी करें कर्म
वैसे ही फल
--------------------
संतोष धन
परोपकारी मन
निराकुलता
---------------------
चंचला लक्ष्मी
कभी ना ठहरती
मान ना कर
----------------------
धर्म में लगा
नवजीवन मिला
पाया सुमार्ग
-----------------------
मंगलवार, 14 जून 2016
हाइकु
-----------------
सारे जग में
नहीं कोई माँ जैसा
सच है बात
-------------------
माँ ने दी दुआ
सरल हुआ कार्य
मिला संतोष
---------------------
मैं माताजी का
कर्ज कैसे चुकाऊँ
फर्ज निभाऊँ
-----------------------
माँ के चरण
जब भी स्पर्स् किये
तीर्थ हो आया
-----------------------
सोमवार, 13 जून 2016
हाइकु
--------------------------
बेटी बचाओ
नवजीव न लाओ
सुख से रहो
--------------------------
बिटिया धन
जिसकी किस्मत में
वही अमीर
--------------------------
कोख में नारी
मार देती है नारी
माँ नहीं ना री
--------------------------
दानों में दान
सबसे बड़ा दान
बिटियाँ दान
-------------------------
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
ज्ञानी - अज्ञानी
jainism muni images
jainism muni images
Jainism muni images
Jainism muni images
jianism muni images